वापसी में 04031 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 25 और 28 अक्टूबर व दो नवंबर को सहरसा से शाम छह बजे चलकर अगले दिन लखनऊ सुबह 11:20 बजे पहुंचकर नई दिल्ली शाम 7:50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04086 स्पेशल 24, 27 एवं 31 अक्टूबर को आनंद विहार से शाम 7:25 बजे चलकर सुबह 4:20 बजे लखनऊ होते हुए रात आठ बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन 04085 स्पेशल सहरसा से 25 एवं 28 अक्टूबर व एक नवंबर को रात 10:15 बजे चलकर दोपहर 12:40 बजे लखनऊ होते हुए रात 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 04058 स्पेशल 23, 28 एवं 31 अक्टूबर को नई दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर सुबह 9:50 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन 04057 स्पेशल 24, 29 अक्टूबर व एक नवंबर को दरभंगा से रात 2:30 बजे चलकर शाम 4:10 बजे लखनऊ होते हुए रात 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
अतिरिक्त बोगी
ट्रेन 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को गोरखपुर से और 12590 सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर को सिकंदराबाद से, 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 22 अक्टूबर को गोरखपुर से व 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को पनवेल से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी। ट्रेन 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को गोरखपुर से व 15068 बांद्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 अक्टूबर को बांद्रा से स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।