scriptपेंशन योजना के लिए सीएम योगी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धन्यवाद कहा | State Employees Joint Council thanked CM Yogi for pension scheme | Patrika News

पेंशन योजना के लिए सीएम योगी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धन्यवाद कहा

locationलखनऊPublished: Jan 24, 2022 12:17:01 pm

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू की जाएगी। अखिलेश यादव के इस बयान को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आड़े हाथों लेते हुए कहाकि, नई पेंशन स्कीम किसने लागू की थी जरा बताए अखिलेश जी। रविवार को जारी एक बयान में तिवारी ने कहाकि, पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा सपा का सिर्फ चुनावी स्टंट।

पेंशन योजना के लिए सीएम योगी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धन्यवाद कहा

पेंशन योजना के लिए सीएम योगी को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धन्यवाद कहा

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने प्रदेश की जनता को ‘पेंशन विहीन’ करने की समाजवादी पार्टी के षड्यंत्र का खुलासा करके योजना बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके पिताश्री मुलायम सिंह यादव ने मिल कर कर्मचारियों की पेंशन के साथ खिलवाड़ किया। मुख्यमंत्री योगी ने सही समय पर ‘पेंशन विहीन’ जनता को राहत दी, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा कि, यूपी में नई पेंशन स्कीम को मुलायम सिंह यादव ने ही लागू किया था। पुरानी पेंशन योजना समाप्त करके नई योजना लागू करते वक्त सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को तब कोई दिक्कत नहीं हुई। अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक खामोश रहे। अगर यह योजना नापसंद थी तो पापा के फैसले को क्यों नहीं पलट दिया?
दस हजार करोड़ का अंशदान क्यों नहीं जमा किया

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा कि, अखिलेश को शिक्षकों व कर्मचारियों को यह भी बताना चाहिए कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने इसके लिए सरकार का दस हजार करोड़ रुपए का अंशदान क्यों नहीं जमा किया था?। आखिरकार वो कौन से कारण थे जिसकी वजह से अंशदान जमा नहीं करा सके। योगी सरकार के आने के बाद अखिलेश यादव के कार्यकाल का बकाया अंशदान भी जमा कराया गया जिससे कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलता रहे।
यह भी पढ़ें

मायावती का सीएम योगी पर हमला, यूपी की दिखाई असली तस्वीर

पुरानी पेंशन बहाली सपा का चुनावी स्टंट

अखिलेश यादव पर बरसते हए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा कि, झूठे वादों से गुमराह करने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चाल को शिक्षक, कर्मचारी बखूबी समझ रहे हैं। पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा सपा का सिर्फ चुनावी स्टंट है। सिर्फ वोट की राजनीति है। कर्मचारियों को सिर्फ लुभावने सपने दिखाने का काम है।
यह भी पढ़ें

इन पांच को साध लिया तो जीत लेंगे सरधना विधानसभा सीट पर मुस्लिम होंगे निर्णायक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ऐलान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि, सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को बहाल करेगी। इससे शिक्षकों, कर्मचारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों को फायदा होगा। हम पेंशन (Pension) के मुद्दे पर चुनाव 2022 में यूपी सरकार के कर्मचारियों का सपोर्ट चाहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद महिला को सालाना 18 हजार रुपये दिए जाएंगे. पिछली सपा सरकार में 6 हजार रुपये दिए जाते थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो