scriptराज्य सरकार ने मछली पालन के लिए दी नई सौगात,पढ़िए पूरी खबर | State government gave new gift for fisheries | Patrika News
लखनऊ

राज्य सरकार ने मछली पालन के लिए दी नई सौगात,पढ़िए पूरी खबर

माध्यम से मछली (मत्स्य) विकास सम्बन्धी कार्यक्रमों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित संचालन में तेजी आयेगी।

लखनऊOct 13, 2020 / 05:55 pm

Ritesh Singh

राज्य सरकार ने मछली पालन के लिए दी नई सौगात,पढ़िए पूरी खबर

राज्य सरकार ने मछली पालन के लिए दी नई सौगात,पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मछली उत्पादन बढानें एवं मछली (मत्स्य) पालन को प्रोत्साहन देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। राज्य सरकार ने मत्स्य उत्पादन की वद्धि और मछली मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न 11 परियोजनाओं के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 737.48 लाख रूपये (सात करोड़ सैतीस लाख अड़तालीस हजार रूपये) स्वीकृत किये हैं। इसके माध्यम से मछली (मत्स्य) विकास सम्बन्धी कार्यक्रमों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित संचालन में तेजी आयेगी।
मछली (मत्स्य) विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत धनराशि के माध्यम से प्रदेश में मत्स्य उत्पादन के प्रोत्साहन के लिए नये तालाबों के निर्माण, मत्स्य पालन के लिए निवेश के साथ ही आईएमसी हैचरियों की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही ( Motorcycle With Ice Box) मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स का क्रय ( Auto rickshaw with insulated ice box) ऑटो रिक्शा विद इन्सुलेटेड आइस बॉक्स, री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम मध्यम आकार तथा मनरेगा तालाबों में निवेश को भी प्रोत्साहित किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में मत्स्य विभाग द्वारा जारी आदेश में निदेशक,मत्स्य विभाग को यह भी निर्देशित किया गया है कि विभिन्न परियोजनाओं के संचालन के लिए आधुनिक एवं विशेषीकृत उपकरणों के क्रय के लिए ई-टेण्डर,जेम पोर्टल विषयक दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो