scriptstatestorystrategy-jat-votes-up-bjp-president-bhupendra-chaudhary-jaya | UP Politics: भूपेंद्र चौधरी साध पाएंगे पश्चिम यूपी में जाट वोटों को | Patrika News

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी साध पाएंगे पश्चिम यूपी में जाट वोटों को

locationलखनऊPublished: Aug 27, 2023 10:32:53 am

Submitted by:

Markandey Pandey

भाजपा ने जाट वोटों को साधने के लिए इसी समाज से आने वाले भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था लेकिन अब एक साल बाद उसके नेता रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को भी अपने पाले में लाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

bjp.jpg
पश्च‍िमी यूपी में दरकते जाट वोट बैंक ।
UP Politics: विधान सभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन का संकट झेल चुकी भारतीय जनता पार्टी के जाट वोटों में अब बिखराव साफ दिखाई दे रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार 17 जाट विधायक चुने गए। इनमें 10 भाजपा और 7 समाजवादी पार्टी (सपा)-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के थे। जबकि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 14 जाट विधायक चुने गए थे और इनमें 13 भाजपा और एक रालोद का था इस प्रकार विधानसभा में जाट विधायकों की संख्या तो बढ़ी लेकिन भाजपा की हिस्सेदारी घट गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.