मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पी0पी0ई0 का निर्माण राज्य में किया जाए। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा मास्क बनाए जाने पर बल दिया। युवा वाॅलेन्टियर्स विशेष रूप से युवक मंगल दल, नेहरू युवा केन्द्र, एन0सी0सी0 तथा एन0एस0एस0 के लोगों को प्रशिक्षित कर इनकी सेवाएं ली जाएं। वस्तुओं के होम डिलीवरी सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए पोस्टमैन की सेवाएं ली जाएं। उन्होंने ने फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के विरुद्ध डिजास्टर मैनेजमेण्ट एक्ट के तहत अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को राहत राशि उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत बैंकों में अवकाश के दिनों में भी कार्य किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सप्लाई चेन में किसी प्रकार की रूकावट न आने पाए। किराना आदि की दुकानों में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।