सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। एक ऐसा समय था जब सहारा ग्रुप देश के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप में शामिल था।
सुब्रत राय ने स्वप्ना रॉय के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात कोलकाता में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
स्वप्ना रॉय ने सुब्रत रॉय से उस समय शादी की थी जब वह 'सहाराश्री' नहीं बने थे। सुब्रत रॉय के शुरुआती करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें अपनी पत्नी के गहने तक गिरवी रखने पड़ गए थे।
सुब्रत रॉय ने ये बातें खुद सिमी गरेवाल के चैट शो Rendezvous With Simi Garewal में बताई थी।सहारा प्रमुख ने बताया था कि उन्हें इस बात का आज तक अफसोस है कि उन्हें स्वप्ना के गहने गिरवी रखने पड़े थे।
उस बात को भुलाने और फिर पश्चाताप के लिए सुब्रत राय अपनी पत्नी के हर जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारा सोना और गहने गिफ्ट करते हैं।
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने बताया था कि आज उनकी पत्नी पास इतने गहने हो गए हैं कि वह खुद अब गहनों के लिए मना करती हैं।
Sanjana Singh
संजना सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं संजना को खबरों की दुनिया से लेकर वीडियो की दुनिया तक अच्छी समझ है। इन्होंने दिल्ली और असम चुनाव में भी काम किया है।