लखनऊ

Loksabha Elections : इस सीट पर 8 बार जीती कांग्रेस, कभी नहीं खुला सपा का खाता, दूसरे नंबर पर भाजपा

उत्तर प्रदेश की वीआइपी मानी जाने वाली इस सीट पर सबसे ज्यादा 08 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है…

लखनऊFeb 09, 2019 / 08:51 pm

Hariom Dwivedi

लोकसभा चुनाव 2019

सुलतानपुर. सुलतानपुर लोकसभा सीट पर हमेशा ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस वीआईपी सीट पर 08 बार कांग्रेस पार्टी, 04 बार भारतीय जनता पार्टी, 02 बार बहुजन समाज पार्टी और 01 बार जनता दल व 01 बार जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है, लेकिन इस सीट पर कभी भी समाजवादी पार्टी को विजय नहीं मिली। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी इस संसदीय सीट पर सांसद हैं, वहीं 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
सुलतानपुर लोकसभा सीट : कौन कब जीता
1951: बीवी केसकर, कांग्रेस
1957: गोविंद मालवीय, कांग्रेस
1962: कुंवर कृष्ण वर्मा, कांग्रेस
1967: गनपत सहाय, कांग्रेस
1971: केदार नाथ सिंह, कांग्रेस
1977: जुल्फी कौरुल्ला, जनता पार्टी
1980: गिरिराज सिंह, कांग्रेस
1984: राज करन सिंह, कांग्रेस
1989: राम सिंह, जनता दल
1991: विश्वनाथ दास शास्त्री, भारतीय जनता पार्टी
1996: देवेंद्र बहादुर रॉय, भारतीय जनता पार्टी
1998: देवेंद्र बहादुर रॉय, भारतीय जनता पार्टी
1999: जय भद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी
2004: मोहम्मद ताहिर खान, बहुजन समाज पार्टी
2009: डॉ संजय सिंह, कांग्रेस
2014: वरुण गांधी, भारतीय जनता पार्टी
इसौली विधानसभा में सपा का कब्जा
सुलतानपुर जिले में इसौली, सुलतानपुर, सुलतानपुर सदर, लम्भुआ और कादीपुर पांच विधानसभा सीटें हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सुलतानपुर, सुलतानपुर सदर, लम्भुआ और कादीपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इसौली सीट पर समाजवादी पार्टी कब्जा है।
2014 में चौथे नंबर खिसक गई कांग्रेस
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सांसद वरुण गांधी ने चुनाव जीता। उन्हें कुल 410,348 वोट मिले, जो कुल मतदाताओं का 42.5 फीसदी थे। वरुण के अलावा बसपा प्रत्याशी पवन पांडेय दूसरे और सपा प्रत्याशी शकील अहमद तीसरे नंबर पर रहे थे। इन्हें क्रमश: 24 फीसदी और 23.6 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह को मात्र 4.4 फीसदी वोट ही मिले थे।

Home / Lucknow / Loksabha Elections : इस सीट पर 8 बार जीती कांग्रेस, कभी नहीं खुला सपा का खाता, दूसरे नंबर पर भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.