लखनऊ. अयोध्या मामले (Ayodhya Verdict) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Waqf Board) अपनी बातों से यू टर्न ले सकता है। मंगलवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की बैठक के बाद अब सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या में पांच एकड़ जमीन लेने पर विचार करेगा। 26 नवंबर को होने वाली बैठक में सुन्नी वक्फ बोर्ड जमीन को लेकर अंतिम फैसला लेगा। माना जा रहा है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड बाबरी मस्जिद के बदले सरकार द्वारा दी जाने वाली जमीन पर मस्जिद नहीं बनाएगा।