लखनऊ

आज का राशिफल 2 जुलाई साथ ही सूर्य ग्रहण का क्या असर पड़ेगा राशियों पर जाने हाल और रहे थोड़ा सावधान

सूर्य ग्रहण के समय राशियों पर असर

लखनऊJul 02, 2019 / 12:40 pm

Ritesh Singh

आज का राशिफल 2 जुलाई साथ ही सूर्य ग्रहण का क्या असर पड़ेगा राशियों पर जाने हाल और रहे थोड़ा सावधान

लखनऊ , जप लो हनुमान का नाम बड़ी से बड़ी बिगड़ी बन जाएगी। मंगलवार का दिन हनुमान जी के नाम आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण हैं एक तो मंगलवार दूसरा सूर्य ग्रहण दोनों का अपना एक अलग ही महत्त्व हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने बतायाकि सूर्य ग्रहण कई जगहों पर देखा जायेगा।
लेकिन भारत में नहीं देखा जायेगा। आज सुबह 10.25 से शुरू हो गया हैं 4 मिनट 33 सेकेण्ड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। उन्होंने बतायाकि लोगो के मन का एक भ्रम होता हैंकि ग्रहण के दौरान बहुत परेशानिया आती है लेकिन ऐसा नहीं होता।सूर्य ग्रहण के दौरान जपे प्रभु का नाम जिससे हर समस्या को आसानी से समझकर दूर किया जा सके।

सूर्य ग्रहण के समय राशियों पर असर


Daily Horoscope: दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


मेष (Aries)
कोई बड़ा खर्च हो सकता है। व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी भी तरह की बहस में भाग न लें। विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।
वृष (Taurus)

विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन के कार्य में लापरवाही न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
मिथुन (Gemini)

वाणी पर नियंत्रण रखें। धनहानि के योग हैं। सिरदर्द हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्य के प्रति जवाबदारी बढ़ेगी। नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क (Cancer)

शारीरिक कष्ट की आशंका है। शत्रु पस्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। किसी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा।
सिंह( Leo )

वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से भी विवाद न करें। मानहानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नकारात्मकता रहेगी। किसी कार्य की प्रशंसा होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा।
कन्या (Virgo)

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा।
तुला (Libra)

किसी बीमारी से बाधा संभव है। भूमि व भवन इत्यादि से संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)

थकान व कमजोरी रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। मन में नए विचार आएंगे। किसी नए कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी।
धनु ( Sagittarius)

किसी कार्य को करने में भ्रम की स्थिति निर्मित हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पारिवारिक अशांति हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
मकर ( Capricorn )

प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
कुंभ (Aquarius)

विदेश से अच्छी खबर प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन (Pisces)

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या का निवारण सहज होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.