scriptsurya grahan 2019-गर्भवती महिलाएं भूल कर भी ना करें यह गलतियां नहीं तो… | surya grahan 2019-surya grahan ke samay na kare ye kaam hoga nuksan | Patrika News

surya grahan 2019-गर्भवती महिलाएं भूल कर भी ना करें यह गलतियां नहीं तो…

locationलखनऊPublished: Jan 05, 2019 05:55:03 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

surya grahan 2019-इससे उनके जन्म लेने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।
 

surya grahan 2019

bhagya chamkane ke totke in hindi with panchang

लखनऊ. इस साल यान 2019 में तीन सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण पड़ेंगे। इस साल का सबसे पहला सूर्यग्रहण 5 जनवरी 2019 को पड़ रहा है। सूर्य ग्रहण 5 जनवरी की आधी रात से ही शुरू होगा और यह 6 जनवरी तक रहेगा। रविवार को सूर्यग्रहण सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे तक रहेगा। इसके बाद 21 जनवरी को चंद्रग्रहण लगेगा जो दिन के समय में लगेगा।
मगर भारत में यह दोनों सूर्यग्रहण और चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। सूर्यग्रहण उस समय लगता है जब सूर्य का प्रकाश चंद्रमा के कारण से पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ग्रहण के दौरान विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए। विशेष कर गर्भवती महिलाओं को। गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे को ग्रहण के असर से बचाकर रखना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहें हैं कि ग्रहण के समय क्या नहीं करना चाहिए-
पांच जनवरी को इस साल का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण काल के दौरान इस कार्य को भूल कर भी न करें।ं
-ग्रहण के दौरान या उसके बीच में भोजन भूल कर भी न करें, यही नहीं खाना पकाना, सोना, सजना और संवरना नहीं चाहिए।
-ऐसी मान्यताएं हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े सिलना आदि के काम से बचना चाहिए। इन कार्यों को भूल कर भी नहीं करना चाहिए। इससे उनके जन्म लेने वाले बच्चे को शारीरिक दोष हो सकता है।
– जब ग्रहण लग जाए तो उस समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। हां यह भी ध्यान रखें की ग्रहण का दर्शन तो भूलकर भी न करें।

-ऐसी मान्यता है कि ग्रहण खत्म होते ही गर्भवती महिला को जरूर स्नान कर लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने से जन्म लेने वाले बच्चे को त्वचा संबंधी रोग हो सकता है।
-गर्भवती महिला को ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए तुलसी का पत्ता अपनी जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए। यह उसके लिए फलदायी होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो