scriptSolar Eclipse 2018: भूल से भी न करें ये काम, पड़ेगा बुरा प्रभाव | Surya grahan par kya karein kya na karein | Patrika News

Solar Eclipse 2018: भूल से भी न करें ये काम, पड़ेगा बुरा प्रभाव

locationलखनऊPublished: Jul 13, 2018 09:00:47 am

आज सूर्य ग्रहण के दौरान आपको कुछ काम ऐसे हैं जो नहीं करने हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें।

lucknow

Solar Eclipse 2018: भूल से भी न करें ये काम, पड़ेगा बुरा प्रभाव

लखनऊ. वर्ष 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज शुक्रवार को लगेगा। इससे पहले 15 फरवरी को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। आज शुक्रवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण का असर भारत में आंशिक रहेगा जिससे इसका बहुत ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। भारत समेत कई देशों में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। हमारे हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी कार्य करने को वर्जित माना गया है। ग्रहण के दौरान सूतक या सूतक काल लग जाता है। इस दौरान कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए क्योंकि सूतक के इस समय को अशुभ माना जाता है। सामान्यता सूर्य व चंद्र ग्रहण लगने के कुछ समय पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान के बाद सूतक काल समाप्त हो जाता है। हालांकि वृद्ध बच्चों और रोगियों पर ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होता।

सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें ये काम

आज सूर्य ग्रहण के दौरान आपको कुछ काम ऐसे हैं जो नहीं करने हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें।

– सूतक के दौरान भोजन बनाना, खाना बनाना वर्जित है।

– देवी देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधों का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

– दांतों की सफाई और बालों में कंघी ना करें।

– मल मूत्र और शौच ना करें।

ग्रहण के दौरान करें यह काम

– जब तक सूर्यग्रहण चल रहा है तब तक आप ध्यान, भजन ईश्वर की आराधना और व्यायाम कर सकते हैं।

– सूर्य से संबंधित मंत्रों का उपचार करें।

– ग्रहण समाप्ति के बाद घर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल का छिड़काव करें।

– ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान के बाद भगवान की मूर्तियों को स्नान कराएं और पूजा करें।

– सूतक काल समाप्त होने के बाद ही ताजा भोजन करें।

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान

अगर आपके घर में कोई महिला गर्भवती है तो उसे सूर्य ग्रहण से बचाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने और ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और सिलने से बचना चाहिए। चाकू का उपयोग करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के अंगों को क्षति पहुंच सकती है।

सूर्य ग्रहण से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

मेष

नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। आज सरकारी लाभ होगा। व्यापार और व्यावसायिक लाभ होगा। विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होंगे। मध्याह्न के बाद मन अस्थिर हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।


वृषभ

दिन मध्यम फलदायी है। मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ भेंट। दिन का अधिकांश भाग धन संबंधित योजना बनाने में व्यतीत हो सकता है। पिता और बड़ों से लाभ की आशा है।


मिथुन

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा।


कर्क

खर्च अधिक हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, किसी के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है।


सिंह

आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा।


कन्या

आपका दिन अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिलेंगे। व्यावसाय में उपरी अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा।


तुला

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी होगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं। परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। प्रमोशन की संभावना है। मान-सम्मान के प्रसंग बनेंगे।


वृश्चिक

आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति हो सकती है।


धनु

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह से आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को ना आने दें। इससे मन व्यथित हो सकता है।


मकर

बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ होगा। मध्याह्न के बाद आप मित्रों और स्वजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।


कुंभ

कला के प्रति आज आपको विशेष रुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा।


मीन

आज अधिक भावनाशील न बनने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज लाभकारी दिन है। संभव हो सके तो प्रवास को टाल दें। सम्मान का भंग न हो, इसका ध्यान रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो