भाजपा सांसद हैं स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा, बोलीं- रामचरितमानस विवाद से लेना-देना नहीं
लखनऊPublished: Jan 31, 2023 01:11:49 pm
Ramcharitmanas Controversy Update: रामचरितमानस विवाद में अब स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या का भी बयान आ गया है। बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें अपना स्टैंड क्लीयर करने को कहा था।


भाजपा के खिलाफ विद्रोह का झंडा फहराया था
भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने रामचरितमानस पर अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से उपजे विवाद से किनारा कर लिया है। संघमित्रा ने कहा, “मैं चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और यह सुनिश्चित कर रही हूं कि मेरी पार्टी दोबारा सत्ता में वापस आए। यह चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर बोलने का समय नहीं है।“एक दिन पहले उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने संघमित्रा से अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा था, क्योंकि वह भाजपा की सांसद हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा का पालन करना आवश्यक है।