script

स्वतन्त्र देव सिंह के हाथों में फिर से प्रदेश भाजपा की कमान, निर्विरोध चुने गये अध्यक्ष

locationलखनऊPublished: Jan 16, 2020 09:38:44 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

पार्टी मुख्यालय में हुए नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ स्वतन्त्र देव सिंह का नाम ही सामने आया।

SWATANTRA DEV SINGH

SWATANTRA DEV SINGH

लखनऊ. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पद पर स्वतन्त्र देव सिंह निर्विरोध चुन लिए गये हैं। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में हुए नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ स्वतन्त्र देव सिंह का नाम ही सामने आया। हालांकि उनके अध्यक्ष चुन लिये जाने की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय महामन्त्री और प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में होगा।
नामांकर के दौरान यह नेता रहे मौजूद-

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के क्रम में गुरुवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने अपना नामांकन भरा। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सह चुनाव अधिकारी त्रयबंक त्रिपाठी और वाईपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, विद्यासागर सोनकर, मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र चैधरी, सुरेश राणा सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
चुनावों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन करते हैं-

केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा कि संगठन की चुनाव में हम बूथ इकाई से लेकर केन्द्र तक अपनी संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन करते हैं। प्रत्येक तीन वर्ष में संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते हैं।
शुक्रवार को होगी घोषणा-
मंगल पाण्डेय ने जानकारी दी कि शुक्रवार 17 जनवरी को सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी कल की जायेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो