scriptझारखंड का जन्म, मुंबई मेंं काम, भोपाल में राजनीति और यूपी से बनेंगे सांसद, ऐसा है सैयद जफर इस्लाम का राजनीतिक कॅरियर | syed zafar islam bjp rajya sabha ticket unknown facts | Patrika News

झारखंड का जन्म, मुंबई मेंं काम, भोपाल में राजनीति और यूपी से बनेंगे सांसद, ऐसा है सैयद जफर इस्लाम का राजनीतिक कॅरियर

locationलखनऊPublished: Aug 27, 2020 03:19:44 pm

– भाजपा के इतिहास में होंगे पांचवें मुस्लिम सांसद
– अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है राज्यसभा की सीट
– संख्या बल के आधार पर निर्विरोध चुना जाना तय

झारखंड के जन्म, मुंबई मेंं काम, भोपाल में राजनीति और यूपी से बनेंगे सांसद, ऐसा है सैयद जफर इस्लाम का राजनीतिक कॅरियर

झारखंड के जन्म, मुंबई मेंं काम, भोपाल में राजनीति और यूपी से बनेंगे सांसद, ऐसा है सैयद जफर इस्लाम का राजनीतिक कॅरियर

पत्रिका न्यूजन नेटवर्क

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वह सपा से सांसद रहे अमर सिंह के निधन के बाद रिक्त सीट के लिए नामांकन करेंगे। चुनाव जीतने के बाद जफऱ़ इस्लाम भाजपा के इतिहास में पांचवें मुस्लिम सांसद होंगे। यह जानना काफी दिलचस्प है कि जफर इस्लाम का सिर्फ 7 सालों से बीजेपी का नाता है। इतनी कम अवधि की पार्टी सेवा में ही उन्हें उच्च सदन भेजा जा रहा है। जफर का जन्म झारखंड में हुआ। मुंबई मेंं यह काम करते हैं। भोपाल में शिवराज सिंह की सरकार की वापसी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहारे ताना बाना बुना और अब यूपी से सांसद बनकर यह सक्रिय राजनीति में पर्दापण करेंगे।
कौन हैं सैयद जफऱ इस्लाम

जफऱ़ इस्लाम की उम्मीदवारी ने यूपी के नेताओं को चौंका दिया है। वे नेता भी इस नाम से अचंभित हैं जो सूबे की भाजपा की राजनीति में मुस्लिम चेहरे माने जाते रहे हैं। अब तक बीजेपी के इतिहास में चार मुस्लिम ही सांसद हुए हैं- मुख्तार अब्बास नक़वी, शहनवाज़ हुसैन, सिकंदर बख्त (राज्यसभा) और आरिफ बेग। अब चुनाव जीतने के बाद सैय्यद जफऱ़ इस्लाम पांचवे मुस्लिम सांसद होंगे। मौजूदा वक्त में मुख्तार अब्बास नकवी के बाद यह बीजेपी के दूसरे मुस्लिम सांसद होंगे। इसके अलावा अब तक बीजेपी के टिकट पर तीन मुस्लिम ही लोक सभा का चुनाव जीते हैं उनमें मुख्तार अब्बास नकवी, शहनवाज़ हुसैन और आरिफ़ बेग शामिल हैं।
ज्योतिरादित्य के मित्र हैं जफर

जफऱ़ इस्लाम का नाम तब चर्चा में आया था जब मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिरी। कहा जाता है कि कांग्रेस के पूर्व युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी में लाने में उन्होंने बड़ी भूमिका अदा की थी। जब सिंधिया ने अपने कुछ समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी का हाथ थाम लिया तब कमलनाथ की सरकार गिर गई। बताया जाता है कि राजनीति में आने से पहले जफर डॉइच बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर भी। फिलहाल एयर इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राजनीति में आने से पहले विदेश में बैंकर थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। प्रोफेशनल इंवेस्टमेंट बैंकर रहे जफर की आर्थिक मामलों पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।
कारपोरेट घरानों से अच्छा रिश्ता

डॉ. सैयद जफऱ़ इस्लाम झारखंड के रहने वाले हैं और मुंबई में सक्रिय रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर मुखर, उदारवादी और कॉर्पोरेट घरानों से रिश्ता रखने वाले मुस्लिम चेहरा हैं। पार्टी संगठन में यह पिछले 7 साल से काम कर रहे हैं। उससे पहले 2014 लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी की रणनीतिक टीम में थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो