scriptफेल करने का डर दिखा, छात्रा से दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो क्लिप और छह महीने से कर रहा था बलात्कार | Teacher raped girl student for 6 months, by threatened her to fail | Patrika News
लखनऊ

फेल करने का डर दिखा, छात्रा से दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो क्लिप और छह महीने से कर रहा था बलात्कार

वीडियो क्लिप बना करता था ब्लैकमेल, परिजनों ने दर्ज कराया मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 

लखनऊAug 08, 2018 / 08:32 pm

Ashish Pandey

rape

फेल करने का डर दिखा, छात्रा से दुष्कर्म कर बना लिया वीडियो क्लिप और छह महीने से कर रहा था बलात्कार

लखनऊ. यहां पर एक अध्यापक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। घटना राजधानी के मडिय़ांव थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में स्थित एक इंटर कालेज का शिक्षक ऐसी हरकत करेगा यह कोई सोच भी नहीं सकता था। शिक्षक द्वारा हाईस्कूल की छात्रा को फेल करने का डर दिखा कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। अध्यापक ने फेल करने का डर दिखा कर छात्रा के साथ बलात्कार कर वीडियो क्लिप बना लिया और उसी वीडियो क्लिप को लेकर डरा धमका कर छह महीने तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा।
उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
डरी सहमी छात्रा जब अपने घर पहुंची तो उसकी बहन ने इसका कारण पूछा तो छात्रा ने अपने क्लास टीचर की करतूत बताई। उसके बाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि मडिय़ांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपनी बड़ी बहन के घर रह कर हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने क्लास टीचर बृजेंद्र सोनी पर कई महीने तक बहाने से अपने घर ले जाकर दुष्कर्म और वीडियो क्लिप बनाकर आए दिन दरिंदगी करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
कुछ दिनों से तनाव रह रही थी
छात्रा ने बताया कि टीचर बृजेंद्र सोनी पहले फेल होने का डर दिखा कर ट्यूशन पढऩे को कहा। घर पर पढऩा शुरू किया। वह पढ़ाने के दौरान छेडख़ानी करने लगा, लेकिन वह नजरअंदाज कर देती थी। छह महीने पहले बृजेंद्र उसे बहाने से अपने घर ले गया। वहां पर उसने धमकाते हुए मेरे साथ दरिंदगी की और अपने मोबाइल में वीडियो क्लिप बना लिया। इसके बाद वह लगातार धमकी देता रहा और आए दिन दुष्कर्म करता था। बदनामी के डर से छात्रा किसी को बृजेंद्र की करतूत बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी और कुछ दिनों से तनाव रह रही थी। छात्रा को तनावग्रस्त देख कर उसकी बहने ने जब पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। वह फफक कर रोने लगी। शिक्षक की करतूत पता चलने पर बहन ने अपने पति और पिता को इसके बारे में बताया। परिजनों ने बदनामी क ेडर से बृजेंद्र को उलाहना देने के बाद बेटी का पीछा छोडऩे की हिदायत दी तो वह उन्हें ही उलटे धमकी देने लगा। वहीं परिजनों को भी अंतत: कोई रास्ता न दिखा तो उन्होंने थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया। सीओ अलीगंज दीपक कुमार ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व जानमाल की धमकी का मामला आरोपी टीचर के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं छात्रा को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो