scriptलखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में देखा गया तेंदुआ, दहशत में किसान | Tendua spotted in Muzaffarnagar after Lucknow farmers in panic | Patrika News

लखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में देखा गया तेंदुआ, दहशत में किसान

locationलखनऊPublished: Dec 30, 2021 06:04:26 pm

लखनऊ में तेंदुए की दहशत का माहौल बरकरार है। राजधानी से पांच किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर में रात के समय भोपा में गंग नहर पटरी पार करते तेंदुए का एक वीडियो सामने आया हुआ है। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों में डर गए है।

लखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में देखा गया तेंदुए, दहशत में किसान

लखनऊ के बाद मुजफ्फरनगर में देखा गया तेंदुए, दहशत में किसान

मुजफ्फरनगर. लखनऊ में तेंदुए की दहशत का माहौल बरकरार है। राजधानी से पांच किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर में रात के समय भोपा में गंग नहर पटरी पार करते तेंदुए का एक वीडियो सामने आया हुआ है। आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों में डर गए है। बताया जा रहा है कि, जिस समय अंधेरी रात में तेंदुआ गंग नहर पटरी पार कर रहा था। पुल के किनारे खड़ी पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने वह वीडियो बनाया। इस सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने सतर्क रहने की हिदायत जारी की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी

हस्तिनापुर सैंक्चुअरी क्षेत्र सहित गंग नहर किनारे अक्सर लोगों को जंगली जानवरों का सामना होता रहता है। भोपा थाना क्षेत्र के चौकी सीकरी क्षेत्र में गंग नहर पटरी पर लोगों ने एक तेंदुए की आहट महसूस की। गंग नहर पटरी के आसपास एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को मिली थी।
यह भी पढ़ें

लखनऊ में तेंदुए की दहशत बरकरार, लोगों का कहना कहीं घात लगा कर ढूंढ़ तो नहीं रहा है शिकार

पुलिस कर्मी ने बनाया वीडियो

सूचना पर पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एहतियात क्षेत्र में गश्त की तो गंग नहर पटरी से पहले ही उन्हें अंधेरे के बीच जंगली जानवर की आहट हुई। पुलिस कर्मियों ने पीआरवी को आगे बढ़ाए बिना ही सड़क किनारे रुक गए और जानवर को देखा। इसी बीच एक पुलिस कर्मी ने तेंदुए को अपने वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।
यह भी पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इंट्री के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य

डर के मारे खेत नहीं जा रहे किसान

यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल में नजर आ रहा जंगली जानवर तेंदुआ बताया जा रहा है। अचानक क्षेत्र में तेंदुआ की दस्तक से किसानों में दहशत है। फिलहाल, किसान खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।

ट्रेंडिंग वीडियो