scriptPolitical News : प्रियंका गांधी ने कहा – पत्रकारों को एफआईआर कर धमकाने का चलन बहुत खतरनाक | The practice of threatening journalists by FIR is very dangerous | Patrika News

Political News : प्रियंका गांधी ने कहा – पत्रकारों को एफआईआर कर धमकाने का चलन बहुत खतरनाक

locationलखनऊPublished: Jan 30, 2021 06:17:24 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– यूपी भाजपा के विरूद्ध एकजुट है किसान – अखिलेश यादव- किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी बीएसपी – मायावती

1_10.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी कंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट कर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को एफआईआर कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है। भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जन प्रतिनिधियों को धमकाने के लिए एफआईआर करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।

यूपी भाजपा के विरूद्ध एकजुट है किसान – अखिलेश यादव
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाना बनाते हुए ट्विट कर कहा कि किसानों को लेकर उमड़ा जनभावना का अभूतपूर्व सैलाब दर्शाता है कि भाजपा की जनमानस के खिलाफ जो शोषणकारी नीतियां हैं उनसे आम जनता कितनी दुखी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सब किसानों के साथ हैं। गाजीपुर से गाजीपुर तक किसान यूपी भाजपा के विरूद्ध एकजुट है।

किसानों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी बीएसपी – मायावती
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि बीएसपी ने केन्द्र सरकार द्वारा काफी अपरिपक्व तरीके से लाए गए नए कृषि कानूनों का संसद में व संसद के बाहर हमेशा विरोध किया है। देश के गरीबों, दलितों व पिछड़ों आदि की तरह किसानों के शोषण व अन्याय के विरूद्ध व इनके हक के लिए भी बीएसपी हमेशा आवाज उठाती रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो