scriptThe weather will remain active for 78 hours in these districts of UP | UP Monsoon Forecast: UP के इन जिलों में 78 घंटे ए‌‌क्टिव रहेगा मौसम, 15 जुलाई से बदलेगा मौसम; IMD की चेतावनी | Patrika News

UP Monsoon Forecast: UP के इन जिलों में 78 घंटे ए‌‌क्टिव रहेगा मौसम, 15 जुलाई से बदलेगा मौसम; IMD की चेतावनी

locationलखनऊPublished: Jul 10, 2023 12:48:01 pm

Submitted by:

Upendra Singh

UP Monsoon Forecast: UP में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। सड़क पर पानी भर गया है। सहारनपुर के सुंदरपुर शाकुंभरी मार्ग पर सावरियों से भरे प्राइवेट बस तेज बहाव में बह गई। गांव वालों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी की है।

up_monsson.jpg
सहारनपुर में हथिनी कुंड बैराज में पानी भरने के बाद डैम खोला गया है। हथिनी कुंड बैराज में फिलहाल 1.90 लाख क्यूसेक पानी जमा हो गया है।
सोमवार यानी आज सुबह से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। राज्य आपदा विभाग ने बतया कि यूपी में 24 घंटे में बारिश से 24 लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद के दौलत नगर में एक मंजिल मकान बारिश के पानी में डूब गया। दौलत नगर में 8 से 12 फीट तक पानी भर गया। 33 लोग फंस गए। लोगों ने घरों की छतों पर जाकर जान बचाई। राष्ट्रीय आपदा मोचक बल ने रात में रेस्क्यू किया। रस्सी और नाव के सहारे लोगों को घर से बाहर निकाला। कानपुर में गंगा का जलस्तर 72 घंटे में करीब 2 मीटर तक चढ़ गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा बैराज के 14 गेट खोल दिए गए हैं। पहले 8 गेट ही खुले थे, अब 6 गेट और खोले गए हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.