27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन शक्ति : यूपी पुलिस में अब 20 फीसद पद बेटियों के लिए, हर थाने में महिला डेस्क

( mission shakti 2020) मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचकर उन्हें महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किए जाने का योगी आदित्यनाथ सरकार ने लक्ष्य रखा है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 23 Oct 2020, 4:44 PM IST

मिशन शक्ति : यूपी पुलिस में अब 20 फीसद पद बेटियों के लिए, हर थाने में महिला डेस्क

मिशन शक्ति : यूपी पुलिस में अब 20 फीसद पद बेटियों के लिए, हर थाने में महिला डेस्क

लखनऊ. शारदीय नवरात्र के पहले दिन योगी आदित्यनाथ सरकार ने बेटियों के लिए खुशखबर दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की, यूपी पुलिस के 20 फीसद पद बेटियों के लिए रिजर्व होंगे। इसके अलावा हर थाने में महिला डेस्क भी बनाई जाएगी। नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का आगाज करते हुए यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत पदों पर भर्ती बेटियों की ही होगी। उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए शुरू किया गया मिशन शक्ति अभियान नौ दिनों तक चलेगा।

इसे भी पढ़े : Mission Shakti : अब असहज नहीं होंगी महिलाएं, हर इलाके में पिंक टॉयलेट

इसके बाद अप्रेल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा, जिसके लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की जाएगी। मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभाग व अंतरराष्ट्रीय और सामाजिक संगठन जुड़े हैं। इसके साथ ही हर माह में एक सप्ताह तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचकर उन्हें महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किए जाने का यूपी सरकार ने लक्ष्य रखा है।

इसे भी पढ़े : मिशन शक्ति : बहू-बेटियों को सशक्त बनाएंगे पंचायत भवन

बर्बरता की शिकार बेटियों के लिए श्रद्धांजलि

सीएम योगी का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान बलरामपुर में बर्बरता की शिकार हुई बिटिया को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश भर में शोहदों व मनचलों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी। इसके साथ ही सभ्य समाज के दुश्मनों की तस्वीर चौराहों पर लगेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों व महिलाओं की सुरक्षा और विघटनकारियों को कठोर सजा का संदेश देने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि बिटिया के दुष्कर्मियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र ही कठोर सजा दिलाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

इसे भी पढ़े : Mission Shakti : महिलाओं से छेडख़ानी तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर पूरे शहर में लगेंगे पोस्टर

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग