UP में आज चांद के साथ दिखेंगे ये 5 ग्रह, जानें आपके जीवन में क्या असर पड़ेगा ?
लखनऊPublished: Mar 28, 2023 05:22:34 pm
UP में दो दिन पहले चांद के साथ शुक्र ग्रह दिखा था। तीन दिन बाद यानी आज 28 मार्च को फिर ग्रहों को यूपी के लोग देख सकेंगे।
आसमान में बुध यानी Mercury), बृहस्पति यानी Jupiter), शुक्र यानी Venus, यूरेनस यानी Uranus और मंगल यानी Mars एक साथ सीधी लाइन में दिखेंगे। दूरबीन से इसे आसानी से देख सकते हैं। शाम को सवा सात बजे आसानी से दिखेंगे
गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमरपाल सिंह ने बताया, “यह खगोलीय घटना है। सूरज डूबते ही दिखने लगेगा। भारत में इस समय सूर्यास्त 6 बजकर 36 मिनट पर हो रहा है। सूरज डूबने के शुरू से ही शाम सवा सात बजे आसानी से देख सकते हैं।”