scriptशनिवार को घर में न लाएं ये पांच चीजें, होगा बहुत बड़ा अपशगुन, शनिदेव हो जाएंगे नाराज | These five things do not bring home on Saturday | Patrika News

शनिवार को घर में न लाएं ये पांच चीजें, होगा बहुत बड़ा अपशगुन, शनिदेव हो जाएंगे नाराज

locationलखनऊPublished: Jul 14, 2018 08:37:53 am

शनिवार के दिन घर के लिए कौन सी ये पांच चीजें खरीदने से आप अपने लिए आफत बुला सकते हैं।

lucknow

शनिवार को घर में न लाएं ये पांच चीजें, होगा बहुत बड़ा अपशगुन, शनिदेव हो जाएंगे नाराज

लखनऊ. आज शनि देवता का दिन है। आज के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ा कर उनकी पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में ये मान्यता है की शनिवार को कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो घर के अंदर नहीं लानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास चीजों को खरीदने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले ज्योतिष अशोक त्रिपाठी बताएंगे की शनिवार के दिन घर के लिए कौन सी वो पांच चीजें खरीदने से आप अपने लिए आफत बुला सकते हैं।

लोहा का सामान का लें
शनिवार के दिन लोहे का बना सामान घर में लाएं और न ही खरीदें।ऐसा यह मान्यता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनि देव कुपित होते हैं। इसके विपरीत इस दिन लोहे से बनी चीजों के दान का विशेष महत्व है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं।

तेल न खरीदें
ज्योतिष के अनुसार, शनिवार को सरसों या किसी भी तरह का तेल खरीदने से व्यक्ति रोगी होता है। इसके विपरीत आज के दिन दिन तेल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा इस दिन काले सांड को सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है।

नमक न खरीदें
ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन भूलकर भी नमक खरीदकर घर पर न लाएं। ऐसा करने से घर पर कर्ज बढ़ता है । इसके अलावा व्यक्ति रोगकारी भी बनता है।

काले तिल
काले तिल का उपयोग शनि देव की दशा टालने के लिए किया जाता है। बता दें, शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन इसेक लिए काले तिल कभी भी शनिवार को न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

काले जूते
काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी कुछ कम नहीं है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो इसके लिए कभी भी शनिवार का दिन न चुनें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो