scriptठंड आपको करती है परेशान तो जान ले यह उपचार, ऐसा करने से ठंड से हो जाएगी दोस्ती | These things are beneficial in cold weather and winter | Patrika News

ठंड आपको करती है परेशान तो जान ले यह उपचार, ऐसा करने से ठंड से हो जाएगी दोस्ती

locationलखनऊPublished: Nov 27, 2021 01:32:33 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

अच्छा खाने-पाने से काफी हद तक ठंड से बचा जा सकता है। अगर नियमित व्यायाम पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए तो ठंड से आपकी दोस्ती हो जाएगी और ठंड आपको कभी परेशान नहीं करेंगे। आम दिनचर्या में हमारे किचन में तमाम ऐसे खाद्य सामग्री मौजूद रहती है जिसका सेवन कर काफी हद तक ठंड से निजात पाई जा सकती है और यह सामग्रियों का सेवन आपको अंदर से मजबूती देता है जिससे आप आसानी से ठंड से लड़ सकते हैं।

winter.jpg
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वैसे तो ठंड का मौसम सभी को खूब पसंद आता है ठंड में लोग जम के इंजॉय करते हैं और खाते पीते हैं। लेकिन यह ठंड का मौसम कुछ लोगों को काफी परेशान भी करता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ठंड से जल्द ही परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर ठंड का मौसम आपको परेशान करता है तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसका प्रयोग करके आप ठंड से खुद का बचाव कर सकते हैं।
अच्छा खाने-पाने से काफी हद तक ठंड से बचा जा सकता है। अगर नियमित व्यायाम पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए तो ठंड से आपकी दोस्ती हो जाएगी और ठंड आपको कभी परेशान नहीं करेंगे। आम दिनचर्या में हमारे किचन में तमाम ऐसे खाद्य सामग्री मौजूद रहती है जिसका सेवन कर काफी हद तक ठंड से निजात पाई जा सकती है और यह सामग्रियों का सेवन आपको अंदर से मजबूती देता है जिससे आप आसानी से ठंड से लड़ सकते हैं।
इन चीजों का करें सेवन

गर्म दूध

ठंड के मौसम में गर्म दूध का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दूध में विटामिन बी12, विटामिन ए, प्रोटीन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में अगर ठंड के मौसम में नियमित गर्म दूध का सेवन किया जाए तो ये दूध ठंड से लड़ने की ताकत देता है नियमित गर्म दूध के सेवन से ठंड आपको परेशान नहीं कर पाएगी।
सूप का सेवन फायदेमंद

सामान्यता सर्दियों के सीजन में लोग तली हुई चीजें अधिक खाना पसंद करते हैं। लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में सबसे अच्छा तरल पदार्थ सूप है। सूप में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों को डाला जाता है यह सब्जियां कई तरीके से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती हैं। सब्जियों में विटामिन सहित तमाम तत्व होते हैं जो ठंड से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में अधिक से अधिक सूप का प्रयोग करना चाहिए।
अंडा

ठंड के मौसम में अंडा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। ठंड के मौसम में नियमित अंडे का सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और ठंड आपको परेशान नहीं कर पाती है। ऐसे में ठंड में नियमित अंडे का सेवन करना चाहिए।
अदरक

सामान्यता हम अदरक का प्रयोग चाय व सब्जियों में करते हैं लेकिन ठंड के मौसम में अदरक किसी औषधि से कम नहीं है। अदरक के सेवन से जहां शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है तो वहीं यह सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से भी बचाती है। ठंड में अदरक का नियमित सेवन करना चाहिए।
अखरोट और बादाम से मिलता है लाभ

बादाम अखरोट जैसे ड्राई फूड ठंड के मौसम में काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम और अखरोट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन पाया जाता है साथ ही या गर्म होते हैं। इनके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है और ठंड परेशान नहीं कर पाती है। ठंड में अखरोट और बादाम का नियमित सेवन करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो