नदी की तेज धारा में डूबे सभी पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई गांव के पास ही गंगा नदी बहती है। रविवार की सुबह गांव की पांच किशोरियों के साथ एक बालक गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे। सभी पानी में नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान नदी की तेज धारा में बालक डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक सभी किशोरियां भी गहरे पानी में समा गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने किशोरियों की चीख-पुकार सुनी तो वह तुरंत गंगा नदी में उन्हें बचाने के लिए कूद गए। इस बीच सूचना पाकर वहां पुरामुफ्ती थाने की पुलिस भी पहुंच गई। तत्काल गोताखोरों को भी बुलवाया गया। लोग भी मदद को जुटे थे। काफी कोशिशों के बाद सभी छह डूबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इसमें तीन किशोरियों की मौत हो चुकी थी। वहीं दो किशोरियों और एक बालक को सकुशल बचा लिया गया।