script24 घंटों में तीन नेताओं की दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कम्प, सवालों के घेरे में यूपी की कानून-व्यवस्था | three murder in uttar pradesh during 24 hours | Patrika News

24 घंटों में तीन नेताओं की दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कम्प, सवालों के घेरे में यूपी की कानून-व्यवस्था

locationलखनऊPublished: Oct 10, 2019 03:28:23 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– उत्तर प्रदेश में 24 घंटों के भीतर एक के बाद एक तीन नेताओं की हत्या से हड़कम्प मच गया- सहारनपुर व बस्ती में बीजेपी नेताओं की हत्या, कानपुर में कांग्रेस नेता को दौड़ाकर मारी गोली

up law and order

उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े हो रही हत्याएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती हैं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े हो रही हत्याएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती हैं। 24 घंटों के भीतर एक के बाद एक तीन नेताओं की हत्या से सूबे में हड़कम्प मच गया। नौ अक्टूबर को बस्ती में बीजेपी नेता की हत्या से सनसनी फैल गई तो कानपुर में दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इतना ही नहीं, राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर देर रात अराजक तत्वों ने फायरिंग कर हड़कम्प मचा दिया। इससे पहले मंगलवार को सहारनपुर मेें भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष की सरेआम हत्या कर दी गई। पुष्पेंद्र यादव केस के बाद अब पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बताते हुए योगी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कहती रही हैं कि भाजपा सरकार में कानून का नहीं, बल्कि गुण्डों, बदमाशों और माफियाओं का जंगलराज चल रहा है। इसके चलते प्रदेश में हत्याओं की बाढ़ सी आ गयी लगती है।
कांगेस नेता को सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली
बुधवार को कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र स्थित जाजमऊ निवासी युवा कांग्रेस नेता शोएब खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावर ने बीच सड़क पर दौड़ाकर गोली मारी। मौके पर उनके प्राण-पखेरू उड़ गये। आरोपी हवा में असलहा लहराते हुए फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बस्ती में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या
बेखौफ अपराधियों में भाजपा के युवा नेता और एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया और सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने रोडवेज की दर्जनों सरकारी बसों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों के हंगामे के बीच पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। हंगामे में दो एसओ भी घायल हो गये। हंगामे के कारण अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें

यूपी में अब तक पकड़े जा चुके हैं दर्जनों आतंकी, सुरक्षाबलों ने हर साजिश की नाकाम



देवबंद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या
सहारनपुर के देवबंद में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह की हत्या कर दी गई। सूचना पर हजारों लोग एकत्र हो गए हैं। माहौल में तनाव को देखते हुए कई थाना की फोर्स को लगाया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
लखनऊ में चौराहे पर फायरिंग
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे बुधवार देर रात अराजक तत्वों ने फायरिंग कर दी। पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। गोली चलाने के बाद हमलावर भाग निकले। वारदात के बाद हरकत में आई पुल‍िस ने चंद घंटों में ही आरोप‍ित को दबोच ल‍िया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो