लखनऊ

राज्यसभा चुनाव : यूपी के ये तीन विधायक नहीं डाल पाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 09 नवम्बर को होगा मतदान

लखनऊOct 29, 2020 / 07:32 pm

Hariom Dwivedi

राज्यसभा चुनाव : यूपी के ये तीन विधायक नहीं डाल पाएंगे वोट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 9 नवम्बर को होगा। इसी दिन परिणाम आएगा। 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा में मौजूदा सदस्यों की संख्या 395 है, जिनमें से तीन विधायक जेल में जो राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे। इनमें मऊ से बसपा विधायक विधायक मुख्तार अंसारी, रामपुर से सपा विधायक तजीन फातिमा और ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्र शामिल हैं। यह सभी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।
तजीन फातिमा
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां की पत्नी हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में रामपुर से विधायक चुनी गई थीं। राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट मामले में तजीन फातिमा, उनका बेटा अब्दुल्ला आजम और आजम खान जेल में बंद हैं।
मुख्तार अंसारी
मऊ से रिकॉर्ड पांच बार विधायक बने मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। मुख्तार पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। मुख्तार को दो बार बसपा से, दो बार निर्दलीय और एक बार कौमी एकता दल से विधायक चुना गया।
राज्यसभा चुनाव : यूपी के ये तीन विधायक नहीं डाल पाएंगे वोट
विजय मिश्रा
भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा सलाखों के पीछे हैं। विजय मिश्र गुंडा एक्ट में जेल में बंद हैं। विधायक पर मारपीट करने और जमीन कब्जाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें

राज्यसभा के लिए सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय, जानें- जीत का गणित



Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.