लखनऊ

भाजपा बोली योगी ने आखिर मंत्रियों को इस तरह सिखा दिया गुडगवर्नेंस

योगी सरकार का गुड गर्वनेन्स की ओर एक और कदम- डा. मनोज मिश्र

लखनऊSep 08, 2019 / 05:54 pm

Anil Ankur

भाजपा

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आई.आई.एम. के साथ मंत्रियों के विचार विमर्श के आयोजन का स्वागत किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि योगी जी की इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत किया जा रहा है। डा. मिश्र ने कहा कि योगी जी की यह पहल गुड गवर्नेंस एवं स्मार्ट गर्वनेन्स की ओर एक और सकारात्मक कदम है।

डा. मिश्र ने कहा कि योगी की सरकार गुड गवर्नेनेंस का एक बेहतरीन उदाहरण है। वह अपनी सरकार की क्षमता को रोज-रोज धारदार बनाते रहते है। इस कदम से मंत्रिमण्डल की प्रबन्धकीय क्षमता का और विकास होगा तथा निर्णय प्रक्रिया और ज्यादा जबाबदेह होगी। गुड गर्वेनेन्स की इस पहली शर्त को शत प्रतिशत पूरा करने के क्रम में आई.आई.एम. के साथ विचार विमर्श का यह कार्यक्रम रखा है।

डा. मिश्र ने कहा कि प्रदेश के विकास सम्बधी कार्यक्रमों में और तेजी आयेगी। इस संवाद से सरकार जनता के हितों को सर्वव्यापी बनाने तथा संसाधनों का जनता के हितो के उपयोग करने का एक और दरवाजा खुलेगा। इस कार्यक्रम से निर्णय लेने की क्षमता तथा उनको लागू करने की प्रक्रिया का और विकास की क्षमता तथा उनको लागू करने की प्रक्रिया का और विकास होगा। श्रीमान योगी जी की इस पहल का पूरे देश में स्वागत हो रहा है। डा. मिश्र ने बताया कि योगी सरकार गुड गर्वनेन्स तथा स्मार्ट गर्वनेन्स का जीता जागता उदाहरण है। आई.आई.एम. तथा मंत्रियों का यह संवाद उत्तर प्रदेश के विकास की नई दिशा तय करेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.