scriptInternational Yoga Day 2018 लखनऊ के अनाथ बच्चों ने भी किया योग देखें तस्वीरें | Patrika News
लखनऊ

International Yoga Day 2018 लखनऊ के अनाथ बच्चों ने भी किया योग देखें तस्वीरें

7 Photos
6 years ago
1/7

लखनऊ , निवारण सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लीलावती मुंशी बाल गृह आश्रम में कन्याओं को योग प्रशिक्षण दिया गया। संस्था संस्थापक वरुण देव गुप्ता ने देश को योग दिवस की बढ़ाई देते हुए कहा की प्रधान मंत्री के अथक प्रयास से योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है और यह विशेषकर हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

2/7

यूँ तो आज शहर प्रदेश देश विदेश में अलग अलग जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे परन्तु हमारा उद्देश्य था योग

3/7

जैसे भारतीय विज्ञान को आश्रम में रहने वाली बालिकाओं तक पहुंचाना ताकि वो भी योग के अभ्यास से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें एवं निरोगी रहे।

4/7

आम जन मानस योग अकादमी अथवा कैंप आदि में जाके योग सीख सकते है पर आश्रम में रहने वाले बच्चों को यह अवसर सहज प्राप्त नहीं है इसी कारण संस्था ने आज यहाँ निःशुल्क कैंप किया।

5/7

संस्था की संस्थापिका डॉ कोमल भार्गव कहती है की बढ़ते बच्चों के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है और योग से बेहतर क्या हो सकता है, योग न सिर्फ हमारी संस्कृति का हिस्सा है बल्कि अपने आप में एक विज्ञान भी है।

6/7

बताते चले संस्था की तरफ से डॉ सुधीर सिन्हा, शिव शंकर त्रिपाठी, साधिका प्रतिज्ञा एवं नेहा बाजपाई ने बच्चों को योग से जुडी जानकारियां देने के साथ विभिन्न असानो का अभ्यास कराया |

7/7

संस्था की तरफ से कार्यक्रम में अक्स लखनवी तनूजा सक्सेना प्रीती शर्मा आदमी मुख्य रूप से शामिल हुए।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.