scriptशादी से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया…जब खुलासा हुआ तो लड़के ने उठा लिया ये कदम | Took 5 lakh dowry as advance and groom side run away, FIR registered | Patrika News

शादी से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया…जब खुलासा हुआ तो लड़के ने उठा लिया ये कदम

locationलखनऊPublished: Jan 10, 2019 05:46:08 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

दो फरवरी को आनी थी बारात, लड़की के घर वालों कार्ड भी दिए थे।
 

lucknow

शादी से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया…जब खुलासा हुआ तो लड़के ने उठा लिया ये कदम

लखनऊ. आपने यह तो अक्सर सुना है कि दूल्हा पक्ष दहेज अधिक मांग रहा था इसलिए लड़की वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी तय हो गई थी लेकिन दूसरी जगह दहेज अधिक मिल रहा था इसलिए लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया। लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने वाले भी हैरान रह गए।
राजधानी के चिनहट निवासी एक युवती की शादी मारुतिपुरम निवासी युवक से तय हुई थी। सब कुछ तय हो गया था दो फरवरी को शादी की तारीख फाइनल हो गई और उसी दिन बारात आनी थी। युवती के घर वाले गेस्ट हाउस आदि बुक करवाने के साथ ही कार्ड भी बंटने लगे थे। लड़के वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये भी ले लिए थे। इसी बीच लड़के वालों के यहां से फोन आया और उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। रिश्तेदारों-परिचितों से संपर्क के बावजूद भी लड़के वालों का कुछ पता नहीं चला। पीडि़ता ने इसम मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
लखनऊ के चिनहट के कमता निवासी युवती के अनुसार डेढ़ साल पहले मारुतिपुरम निवासी युवक से शादी तय हुई थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक से दो फरवरी को शादी होनी थी। आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को लड़के वालों ने दहेज के रूप में पांच लाख रुपये भी ले लिए थे। इसके साथ ही लड़की पक्ष सारी तैयारी कर चुका था।
इसी दौरान कुछ दिन पहले लड़के पक्ष ने फोन किया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से मोबाइल बंद हो गए। घर पहुंचने पर वहां ताला लटका मिला। पीडि़त युवती और उसके परिजनों ने लड़कें वालों से संपर्क करने का काफी प्रयास किया। परिचितों और रिश्तेदारों से पूछने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की छानबीन शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो