लखनऊ

Top 10 पुलिस कप्तानों के जिले की सूची जारी – लखनऊ जोन का कोई कप्तान लिस्ट में नहीं, जानें कौन जिले हैं शामिल

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के दस सबसे अच्छे पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है।

लखनऊOct 12, 2019 / 10:20 pm

Neeraj Patel

Top 10 पुलिस कप्तानों के जिले की सूची जारी – लखनऊ जोन का कोई कप्तान लिस्ट में नहीं, जानें कौन जिले हैं शामिल

लखनऊ. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के दस सबसे अच्छे पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। जिसमें मुरादाबाद नम्बर वन, गोरखपुर दूसरे और इटावा तीसरे स्थान पर, चौथे स्थान पर औरैया और नोएडा पुलिस कप्तान को पांचवां स्थान मिला है। यह सूची अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी ओपी सिंह और डीजी इंटेलिजेंस भावेश कुमार सिंह ने मार्किंग के जरिए पुलिस कप्तानों की रैंकिंग तैयार की है। इस टॉप 10 सूची में लखनऊ जोन के किसी पुलिस कप्तान को जगह नहीं मिली है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस बार यूपी में सबसे अच्छा काम कर रहे टॉप 10 पुलिस कप्तानों की सूची तैयार कर जारी की है। इस सूची में जो पुलिस कप्तान शामिल है उनकी सीएम योगी ने उनके कार्यों को देखते हुए पीठ थपथपाई है। जिससे उन पुलिस कप्तानों पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है। अगर पुलिस कप्तानों की पूरी सूची देखना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश के सबसे अच्छे 10 जगहों के नाम जान सकते हैं कि किस जिले के कप्तान को टॉप 10 की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.