scriptमुन्ना बजरंगी से लेकर मुजफ्फरपुर कांड तक जानिये अब तक की बड़ी खबरें | top news of uttar pradesh | Patrika News

मुन्ना बजरंगी से लेकर मुजफ्फरपुर कांड तक जानिये अब तक की बड़ी खबरें

locationलखनऊPublished: Aug 07, 2018 04:53:49 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

कहीं देह व्यापार का मामला सामने आया, तो किसी पर आय से अधिक संपत्ति रखने पर जांच के आदेश दिए गए

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बीते दिनों कई बड़ी घटनाएं हुईं। कहीं देह व्यापार का मामला सामने आया, तो किसी पर आय से अधिक संपत्ति रखने पर जांच के आदेश दिए गए। आईये जानते हैं पिछले एक सप्ताह में उत्तर प्रदेश में घटित घटनाएं
मुजफ्फरपुर में जांच शुरू

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के बालिका गृह में 34 छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की पुष्टी की गयी थी। खुलासे के बाद बालिका गृह की जांच शुरू कर दी गयी है।
देवरिया में हटाए गए डीएम

देवरिया. मुजफ्फरपुर की तरह देवरिया के मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह में 18 लड़कियां गायब पाई गयीं। यहां लड़कियों को विदेश भेजा जाता था, जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं लग पाता था। मामले की जानकारी तब हुई जब एक लड़की ने यहां से भागकर पुलिस में सारी बात बताई। मामले पर मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम सुजीत कुमार को हटा दिया। इसी के साथ पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय को भी निलंबित कर दिया।
हरदोई के बालिका गृह से 19 लड़कियां गायब

हरदोई. हरदोई के शेल्टर होम में 19 महिलाएं गायब मिली हैं। शेल्टर होम की जांच की गयी, जिसमें यह बात सामने आई है। इसके बाद डीएम पुलकित खरे ने शेल्टर होम का अनुदान रोकने की बात की।
सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने लापरवाही बरते जाने पर अधकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने सुनिश्तित किया कि बच्चे और महिलाएं सुरक्षित हों।
पूरे प्रदेश में जंगलराज-मायावती

लखनऊ. वहीं इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमलवार होते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने कहा कि, पूरे प्रदेश में जंगलराज है । यही नहीं वह कहती हैं कि, भाजपा शासित हर राज्य में जंगलराज है और महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है ।
क्या कहा रीता बहुगुणा जोशी ने

लखनऊ. देवरिया मामले पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि गायब बच्चों की तलाश जारी है। सभी गृहों की जांच कर शाम तक रिपोर्ट आजाएगी। रिकॉर्ड का निरिक्षण चल रहा है, सभी बच्चों को न्याय दिलाया जाएगा। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ये शेल्टर गैर-कानूनी तरीके से चलाया जा रहा था। जोशी ने कहा कि पिछले साल सीबीआई ने शेल्टर होम की जांच के बाद इसमें अनियमित्ताएं पाई थीं और इसे बंद किए जाने की बात कही थी।
गायत्री प्रजापति के खिलाफ शुरू हुई जांच

लखनऊ. सपा सरकार के मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। उनके खिलाफ यह जांच फैजाबाद के आरटीआई एक्टिविस्ट रजनीश सिंह की शिकायत पर शुरू की गई है। उन पर आरोप है कि मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने बेटों, पत्नी, भाईयों और सहयोगियों के नाम करोड़ों की बेनामी संपत्ति अर्जित की थी।
लिपिक के 80 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती

लखनऊ. व्यवसायिक शिक्षा विभाग में लिपिक के 80 फीसदी पदों पर अब सीधी भर्ती होगी। बाकी 20 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। यह समूह ‘घ’ के उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है, जो काफी समय से प्रोन्नति का इंतजार कर रहे थे।
स्वतंत्रता दिवस पर रोपे जाएंगे नौ करोड़ पौधे

लखनऊ. फॉरेस्ट कवर बढ़ाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन मंत्री सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश में नौ करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर नर्सरियां तैयार की जाएंगी।
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में जेलर और डिप्टी जेलर पाए गए दोषी

लखनऊ. बागपत जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या मामले में जेलर और डिप्टी जेलर समेत पांच जेलकर्मियों को दोषी पाया गया है। कारगार मुख्यालय ने सभी को आरोप पत्र देकर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो