script14 फरवरी तक तबादलों पर रोक, जानिये क्या है मामला | Transfer held till 14 February 2020 | Patrika News

14 फरवरी तक तबादलों पर रोक, जानिये क्या है मामला

locationलखनऊPublished: Dec 14, 2019 01:00:43 pm

केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा की वोटर लिस्ट के संक्षिप्त पुनरीक्षण के मद्देनजर डीएम, एसडीएम, सीडियो सहित जिले की प्रशासनिक मशीनरी से जुड़े अफसरों के तबादलों पर रोक लगा दी है।

14 फरवरी तक तबादलों पर रोक, जानिये क्या है मामला

14 फरवरी तक तबादलों पर रोक, जानिये क्या है मामला

लखनऊ. केंद्रीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की विधानसभा की वोटर लिस्ट के संक्षिप्त पुनरीक्षण के मद्देनजर डीएम, एसडीएम, सीडियो सहित जिले की प्रशासनिक मशीनरी से जुड़े अफसरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। यह रोक 23 दिसंबर से 14 फरवरी 2020 तक जारी रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य में भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को अनुमति के बगैर स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा। पढ़िये यूपी की अन्य खबरें…

1001 बसों की चेकिंग में 398 मिलीं अवैध

लखनऊ. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम व संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर बिना परमिट व बीमा के सवारियां ढो रहीं 117 अवैध बसों को जब्त किया। अभियान में कुल 1001 बसों की जांच हुई, जिसमें 398 बसें अवैध निकलीं। इनका चालान काटा गया। दरअसल, अवैध रूप से चल रहीं बसों से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है। साथ ही रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है।

84 कोसी परिक्रमा मार्ग हाईवे जैसे बनेंगे

लखनऊ. अयोध्या और मथुरा के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग राजमार्गों की तरह चौड़े किए जाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा कर चार लेन का बनाने जा रहा है। मंत्रालय ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बना ली है। वहीं लोक निर्माण विभाग मथुरा की 84 कोसी मार्ग के हिस्से जो दूसरे विभागों के अधीन है उन्हें लेकर कम से कम 2 लेन का बनाएगा।

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन

लखनऊ. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिसंबर को यह सेवा उपलब्ध रहेगी। प्रयोग परामर्श हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9415664679 पर फोन करके छात्र भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के बारे में अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों को मिलेंगे 325 डॉक्टर

लखनऊ. आयुर्वेदिक अस्पतालों में जल्द डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। लोक सेवा आयोग में 325 आयुर्वेद डॉक्टरों को चयनित कर के भेज दिया है। आयुष विभाग ने इनको खाली डिस्पेंसरी में तैनात करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार की अनुमति के लिए भेजा है। अगले साल जनवरी तक सभी डॉक्टर आयुर्वेद डिस्पेंसरी में तैनात हो जाएंगे। प्रदेश की 2104 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में से 1200 डिस्पेंसरी में डॉक्टर ही नहीं थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो