scriptयूपी में 17 जिलों के DIOS समेत 47 शिक्षा अधिकारियों के हुए तबादले, जारी हुई लिस्ट | Transfer List of 47 education officers including DIOS in 17 districts | Patrika News

यूपी में 17 जिलों के DIOS समेत 47 शिक्षा अधिकारियों के हुए तबादले, जारी हुई लिस्ट

locationलखनऊPublished: Jan 12, 2021 07:47:41 am

Submitted by:

Neeraj Patel

– 24 शिक्षा अधिकारियों को प्रोन्नति के बाद दी गई तैनाती – शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा में समूह क के पद पर दी गई प्रोन्नति

2_2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को 17 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) सहित 47 शिक्षाधिकारियों के तबादले कर दिए। 24 शिक्षा अधिकारियों को प्रोन्नति के बाद तैनाती दी गई है और इसमें से 15 को निवर्तन पर बेसिक शिक्षा विभाग भेजा गया है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से शिक्षा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा में समूह क के पद पर प्रोन्नति दी गई है। वहीं तीन समूह ख के अधिकारियों का तबादला किया गया है।

नाम – वर्तमान तैनाती – नई तैनाती

1- प्रवीण कुमार मिश्रा – सहायक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज – डीआइओएस सोनभद्र
2- रितू गोयल – सहायक निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान – डीआइओएस हाथरस
3- सुनील कुमार – जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस – सहायक शिक्षा निदेशक ( अर्थ व बीमा) निदेशालय, प्रयागराज
4- सूर्य प्रताप सिंह – प्रतीक्षारत – डीआइओएस कासगंज
5- ओम प्रकाश त्रिपाठी – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ – डीआइओएस लखीमपुर खीरी
6- सर्वेश कुमार – सहायक निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान – डीआइओएस बागपत
7- गोविंद राम – प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या – डीआइओएस बलरामपुर
8- दल सिंगार यादव – उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी – डीआइओएस बस्ती
9- देवेंद्र कुमार गुप्ता – उप प्राचार्य डायट हरदोई – डीआइओएस देवरिया
10- राजकुमार पंडित – प्रतीक – जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
11- सुधीर कुमार – उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद – अपर सचिव शोध, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज
12- ब्रजेश मिश्रा – सहायक शिक्षा निदेशक, पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज – डीआइओएस बलिया
13- मनोज कुमार – उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ – डीआइओएस आगरा
14- रवींद्र सिंह – डीआइओएस आगरा – सहायक शिक्षा निदेशक, पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज
15- विष्णु प्रताप सिंह – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाराबंकी – डीआइओएस सुल्तानपुर
16- पंकज पांडेय – संबद्ध शिविर कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय – सहायक निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
17- अनूप कुमार – डीआइओएस गोंडा – मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, प्रयागराज
18- राकेश कुमार – डीआइओएस शाहजहांपुर – डीआइओएस गोंडा
19- नीरज कुमार – डीआइओएस नोएडा – उप शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज
20- धर्मवीर सिंह – वरिष्ठ प्रवक्ता डायट नोएडा – डीआइओएस नोएडा
21- राधा कृष्ण तिवारी – डीआइओएस बुलंदशहर – उप शिक्षा निदेशक, शिविर कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ
22- शिव कुमार ओझा – डीआइओएस वाराणसी – डीआइओएस बुलंदशहर
23- भाष्कर मिश्र – प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया – विधि अधिकारी, शिविर कार्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय
24- नरेंद्र शर्मा – डीआइओएस सीतापुर – डीआइओएस द्वितीय प्रयागराज
25- देवी सहायक तिवारी – डीआइओएस द्वितीय प्रयागराज – डीआइओएस सीतापुर
26- मदन पाल सिंह – संबद्ध शिक्षा निदेशालय प्रयागराज – डीआइओएस औरैया
27- नरेंद्र देव पांडेय – सहायक निदेशक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान – डीआइओएस द्वितीय वाराणसी
28- दीपचंद्र – उप शिक्षा निदेशक शिविर कार्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ – उप निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
29- अनिल कुमार मिश्रा – संबद्ध शिक्षा निदेशालय – सहायक निदेशक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
30- मुन्नी लाल – प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज उरई – डीआइओएस द्वितीय कानपुर
31- बृज भूषण मौर्य – डीआइओएस बस्ती – प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी
32- धीरेंद्र नाथ सिंह – संबद्ध शिक्षा निदेशालय प्रयागराज – प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या

निवर्तन पर बेसिक शिक्षा विभाग भेजे गए ये 15 अधिकारी

प्रोन्नति पाने के बाद जिन 15 अधिकारियों को निवर्तन पर बेसिक शिक्षा विभाग भेजा गया है, उनमें अशोक नाथ तिवारी, मनोहर प्रसाद, माधव जी तिवारी, हरि सिंह शाक्य, महेश चंद्र, दिनेश यादव, अमर नाथ सिंह, राम सागर पति त्रिपाठी, ओंमकार, मो. अल्ताफ, राघवेंद्र सिंह बघेल, सच्चिदानंद यादव, सूर्य प्रकाश जायसवाल, गिरधारी लाल कोली और जय करन यादव शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो