scriptयोगी सरकार का 22 करोड़ पौधारोपण का रिकार्ड नहीं दर्ज होगा गिनीज बुक में | twenty two crore plantation not recorded in guiness book | Patrika News

योगी सरकार का 22 करोड़ पौधारोपण का रिकार्ड नहीं दर्ज होगा गिनीज बुक में

locationलखनऊPublished: Aug 12, 2019 11:36:00 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– 22 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य पूरा लेकिन नहीं दर्ज होगा गिनीज बुक में रिकार्ड
– 2016 में अखिलेश सरकार में हुए पांच करोड़ पौधारोपण ही गिनीज बुक के अनुसार मसबसे ज्यादा रोपे गए पौधे

yogi

योगी सरकार का बनाया ये रिकार्ड नहीं दर्ज हगा गिनीज बुक में

लखनऊ. योगी सरकार ने एक दिन में 22 करोड़ पौधारोपण कर बड़ा रिकार्ड बनाया। उन्होंने 2016 में अखिलेश यादव की सरकार में बने पांच करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को भी पीछे छोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल नहीं हो पाया। इसलिए वर्ष 2016 में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार में किए गए पांच करोड़ पौधारोपण का रिकॉर्ड कायम रहेगा।
इस वजह से नहीं दर्ज हुआ रिकार्ड

2017 में मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार से समय सात करोडड से ज्यादा पौधे लगाए जाने का दावा था। लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के सत्यापन में 2.22 लाख पौधे ही मिले थे। पौधारोपण अभियान विवादों में फंस गया था। इसके बाद गिनीज ने एक साथ कई स्थानों पर पौधारोपण अभियान को बुक में रिकार्ड करने से ही मना कर दिया था। इसलिए यूपी के पौधारोपण अभियान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो