scriptदुल्‍हन ने मंडप में लिया दूल्‍हे का आईक्यू टेस्‍ट, लौटाई बारात | Girl turns back 'out of touch' groom for flunking IQ test | Patrika News

दुल्‍हन ने मंडप में लिया दूल्‍हे का आईक्यू टेस्‍ट, लौटाई बारात

Published: Dec 10, 2015 11:00:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी के दौरान कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। हुआ यूं कि शादी के मंडप में दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने को इसलिए मना कर दिया क्योंकि दूल्हा आईक्यू टेस्ट में फेल हो गया। खुशबू सक्सेना की औरेया के ओमवीर सिंह से शादी होने थी। लड़का ग्रेजुएट बताया गया था। 

इस झूठ का खुलासा तब हुआ जब ओमवीर मंडप में सही तरीके से मंत्र नहीं पढ़ पा रहा था। खुशबू ने सच जानने के लिए ओमवीर से मोबाइल में अपना मोबाइल नंबर डायल करने को कहा, लेकिन वो अपना नंबर भूल गया। वहीं, शादी के मंच पर मेहमानों से बधाई लेने के दौरान भी ओमवीर हकला रहा था।

परिवार से ली आईक्यू की इजाजत
खुशबू ने ओमवीर के घर वालों से कहा कि अगर वे चाहते हैं कि मैं ओमवीर से शादी करूं तो वो उसका एक टेस्ट लेना चाहती है। इसके बाद दूल्हा और उसके भाई इसके लिए राजी हो गए। इसके बाद खुशबू ने ओमवीर को कुछ सिक्के दिए और उससे उन्हें जोडऩे को कहा लेकिन वो उसे नहीं कर पाया।

टच स्क्रीन फोन भी नहीं चला पाया
खुशबू ने ओमवीर को एक टच स्क्रीन फोन दिया और इसे यूज करने को कहा, लेकिन वो फोन को यूज नहीं कर पाया। वो फोन के एप्स को देखकर उलझ गया। बस फिर क्या था खुशबू ने ओमवीर से अपनी शादी तोड़ दी। इन सबके बाद लड़के वालों ने दुल्‍हन को मनाने के सारे जुगत लगाए, लेकिन दुल्‍हन ने साफ इंकार कर दिया। आखिरकार बारात वापस हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो