Budaun News: बदायूं में गंगा एक्सप्रे-वे के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत
लखनऊPublished: Jul 01, 2023 04:58:47 pm
Budaun News: बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। बदायूं में धान की रोपाई करने जा रहे थे। बारिश होने से गड्ढे में पानी भर गया था। मौत के बात ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
एपुुरा गांव का है मामला
घटना बिसौली तहसील क्षेत्र के एपुरा गांव का है। गांव के पास मेरठ प्रयागराज गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। मिट्टी खोदी गई है। हाई-वे के आसपास कई गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर था, आज एपुरा गांव निवासी फुरकान पुत्र तस्वर अली और यामीन पुत्र शफी अपने खेतों पर धान की रूपाई करने जा रहे थे।