लखनऊ

लखनऊ में राजनाथ सिंह के लगे लापता के पोस्टर, दो सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के लापता होने के पोस्टर्स लगाए गए

लखनऊMay 31, 2020 / 04:15 pm

Karishma Lalwani

लखनऊ में राजनाथ सिंह के लगे लापता के पोस्टर, दो सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ. रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के लापता होने के पोस्टर्स लगाए गए हैं। ये पोस्टर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता समीर खान सुल्तान और जय सिंह यादव की ओर से लखनऊ के पश्चिमी विधान क्षेत्र में लगवाए गए। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 500 और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ लखनऊ के पारा थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर राजनाथ सिंह और विधायक सुरेश श्रीवास्तव पर दोनों की छवि खराब करने का आरोप है। उन पर रक्षामंत्री और विधायक की छवि खराब करने के उद्देश्य से लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमण बड़ी चुनौती, यूपी में आठ हजार करीब पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या

Home / Lucknow / लखनऊ में राजनाथ सिंह के लगे लापता के पोस्टर, दो सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.