scriptमायावती ने देश की आर्थिक स्थिति पर जताई चिंता, उमा भारती ने दिया ये जवाब | uma bharti reply to mayawati on country's economic situation tweet | Patrika News

मायावती ने देश की आर्थिक स्थिति पर जताई चिंता, उमा भारती ने दिया ये जवाब

locationलखनऊPublished: Aug 18, 2019 12:48:39 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– उमा भारती ने Mayawati के ट्वीट पर किया पलटवार
– कहा मायावती जरूर आर्थिक तंगी से गुजर रहीं
– देश की आर्थिक स्थिति को नहीं समझ पा रहीं मायावती

mayawati

मायावती ने देश की आर्थिक स्थिति पर जताई चिंता, उमा भारती ने दिया ये जवाब

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने देश की आर्थिक मंदी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि तनाव और हिंसी की चिंताओं के बीच आर्थिक मंदी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है। मायावती के इस बयान पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत है लेकिन मायावती जरूर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने कहा कि मायावती देश की आर्थिक स्थिति को समझ नहीं पा रहीं। वह बिना हकीकत जाने की ट्वीट कर देती हैं।
भाजपा ने पानी बचाने का किया अच्छा कार्य

शुक्रवार को मायावती ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव और हिंसा जैसी समस्याओं के बीच आर्थिक मंदी का खतरा है। इससे देश पीड़ित है। मायावती के इसी बयान पर उमा भारती ने निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ कर कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार पानी बचाने का अच्छा कार्य कर रही है। जल शक्ति मंत्रालय बनाने के पीछे सरकार का मकसद देश में जल संकट रोकना है।
https://twitter.com/Mayawati/status/1162588049349328902?ref_src=twsrc%5Etfw
विश्वभर में बढ़ी देश की पहचान

उमा भारता ने कहा कि देश लगातार तरक्की कर रहा है। पहले लोग कहते थे कि देश का विकास रुक रहा है, लेकिन अब वह लोग भी इस बात को मानने लगे हैं कि देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्वभर में देश की पहचान बढ़ी है। सारे देश सम्मान पूर्वक भारत को देखते हैं। यह एक देश के लिए बड़ी बात ही कही जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो