scriptअखिलेश, राहुल और ममता की भाषा इमरान खान की तरह है : अमित शाह | Union Home Minister Amit Shahpublic rally under Jan Jagran Abhiyan | Patrika News

अखिलेश, राहुल और ममता की भाषा इमरान खान की तरह है : अमित शाह

locationलखनऊPublished: Jan 21, 2020 07:46:58 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

कांग्रेस जब थी तब तक अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने नहीं दिया।

अखिलेश, राहुल और ममता की भाषा इमरान खान की तरह है : अमित शाह

अखिलेश, राहुल और ममता की भाषा इमरान खान की तरह है : अमित शाह

लखनऊ ,नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए ) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने मंगलवार को राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में क्षेत्रीय रैली आयोजित की है। रैली में भाग लेने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे। भारत माता के जयकारे के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने सबसे पहले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नागरिकता संशोधन कानून लेकर आये और इसके खिलाफ राहुल बाबा एंड कंपनी, ममता, अखिलेश, बहन मायावती ये सारी की सारी ब्रिगेड सीएए के खिलाफ काव-काव करने लगी। कांग्रेस जब थी तब तक अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने नहीं दिया।
प्रधानमंत्री को आपने चुना तो तीन महीने में गगनचुम्बी रामलला मंदिर बनने जा रहा है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता CAA लेकर आये पूरा विपक्ष काऊ काऊ करने लगा है।यह भ्रम फैला रहे है। इस देश के मुसलमानों की नागरिकता चली जायेगी। कश्मीर के अंदर से 5 लाख से ज्यादा हिन्दुओ को विस्थापित कर दिया गया, तब आवाज नही निकली आज चिल्ला रहे है। ये विस्तापित होकर आए हिन्दुओ के नागरिकता देने का बिल है। जिसे विरोध करना है करे यह बिल नही वापस होने वाला है।
गांधीजी ने 26 सितंबर 1947 में कहा था जो हिन्दू भारत आना चाहे यहाँ आकर रह सकता है, सरकार सबसे पहले इनके लिए सरकार को सोचना चाहिए।जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी , श्यामा प्रसाद मुखर्जी , मौलाना अबुल कलाम आजाद इन सभी ने समर्थन किया था, लेकिन कांग्रेस को वोट बैंक के कारण विरोध कर रहे है।अखिलेश 5 मिनट आकर इस बिल पर बता दे तो जाने , ममता बनर्जी जोर जोर से बोलना आता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो