script23 नवंबर से खुल जाएंगे सभी विश्वविद्यालय, क्लास में 50 फीसदी छात्रों को बैठने की अनुमति | universities in uttar pradesh will open from 23 november | Patrika News

23 नवंबर से खुल जाएंगे सभी विश्वविद्यालय, क्लास में 50 फीसदी छात्रों को बैठने की अनुमति

locationलखनऊPublished: Nov 18, 2020 10:39:10 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर से सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालय खोल दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, उच्च शिक्षा निदेशक, सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है।

mbmknknk

mbmknknk

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर से सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालय खोल दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, उच्च शिक्षा निदेशक, सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षाओं में अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही उपस्थित रहेंगे। वहीं, कॉलेज स्टॉफ को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का आदेश दिया गया है। निर्देश में छात्रों से अपील करते हुए कहा है कि सभी छात्रों को फेस कवर-मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
शारीरिक रूप से स्वस्थ्य हों छात्र

जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना चाहिए, छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहना चाहिए। इसके साथ ही छात्रों को ऐसी गतिविधियां विकसित करनी चाहिए जो प्रतिरक्षा बढ़ाने में उपयोगी हों। इनमें व्यायाम, योग, ताजे फल खाना, स्वस्थ्य भोजन और समय से सोना शामिल है। यह भी कहा गया है कि वृद्ध कर्मचारी, गर्भवती महिला तथा गंभीर रोगी को छात्रों के सीधे संपर्क में आने से बचाना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो