scriptअज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, अस्पताल में उपचार जारी | Unknown people shot bike rider | Patrika News

अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, अस्पताल में उपचार जारी

locationलखनऊPublished: Nov 02, 2019 08:18:18 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

डॉक्टर के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे एक मेडिकल व्यवसाई को पीछे से आए अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी।

अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, अस्पताल में उपचार जारी

अज्ञात लोगों ने बाइक सवार को मारी गोली, अस्पताल में उपचार जारी

लखीमपुर-खीरी. डॉक्टर के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे एक मेडिकल व्यवसाई को पीछे से आए अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। गोली पीठ पर लदे बैग को चीरते हुए पीठ के निचले हिस्से में जा घुसी। डाक्टर ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, रमेश मिश्र (46) पुत्र रघुनंदन प्रकाश मिश्र शहर के मोहल्ला काशीनगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह खमरिया में बालाजी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रतिदिन वह लखीमपुर से आते-जाते हैं। इसी कड़ी में शनिवार की शाम रमेश मिश्र अपने डॉक्टर साथी डा. शैलेंद्र मिश्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रमेश मिश्र पीछे सवार थे। जब वह रामापुर के आगे मेहता मिलेनियम के पीछे स्थित देउवापुर रोड पर पहुंचे इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार ने पीछे से गोली मार दी और गाड़ी को ओवरटेक करते हुए भाग निकले।

गोली पीठ पर लदे बैग व अंदर रखी सामग्री को चीरते हुए पीठ के निचले हिस्से में जा घुसी। कुछ देर तक तो रमेश मिश्र को गोली लगने का एहसास तक नहीं हुआ। फिर कुछ चिनक होने पर जब रमेश मिश्र ने गाड़ी रुकवाकर बैग उतारा तब उन्हें गोली लगने का पता चला। यह देखते उनके होश उड़ गए। डा. मिश्र उन्हें लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। रमेश मिश्र का उपचार जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो