लखनऊ

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को बचाने के प्रयास में जुटे डॉक्टर, जलते हुए एक किलोमीटर दौड़ी थी पीड़िता, फोन भी किया था

हैदराबाद गैंगरेप और हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि उन्नाव में भी वैसी ही वारदात ने प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है।

लखनऊDec 05, 2019 / 06:08 pm

Abhishek Gupta

Unnao

लखनऊ. हैदराबाद गैंगरेप और हत्या का मामला थमा भी नहीं था कि उन्नाव में भी वैसी ही वारदात ने प्रदेश को झंकझोर कर रख दिया है। फर्क केवल इतना है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप बीते वर्ष हुआ था। और बुधवार को जेल से निकले आरोपियों ने गुरुवार को पीड़िता पर केरोसीन डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। मौक-ए-वारदात पर एक चश्मदीद ने जो बताया उससे किसी भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पीड़िता 90 फीसदी तक जल गई थी, बावजूद इसके वह करीब एक किलोमीटर तक दौड़ी और उसी स्थिति में पुलिस को फोन भी किया। मामले में एक चश्मदीद रविंद्र प्रकाश ने कहा कि उसने देखा कि पीड़िता जलने के बाद भी करीब एक किलोमीटर तक दौड़ते हुए उसके पास मदद के लिए पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने उसके फोन से ही खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता से बात के बाद पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची।
रविंद्र प्रकाश ने बताया कि पीड़िता बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई उसके पास दौड़ती हुई आ रही थी, जिसे देख वह डर भी गया। जब हमने पूछा कौन है, तो उसने बताया कि अपनी पहचान बताई। रविंद्र कहते हैं वह पूरी तरह से जली हुई थी। हमें लगा वह चुड़ैल है और हम पीछे भागे। रविंद्र ने आगे बताया कि पहचान जानने के बाद भी हमारा डर कम नहीं हुआ और उससे दूर खड़ा रखा। इसके बाद पीड़िता ने हमसे फोन मांगा और खुद ही 100 नंबर पर बात की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर चली गई।
मामले से पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़िता को पुलिस के सख्त पहरे में लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीजी जोन एसएन सावत व कई थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची है। बर्न यूनिट के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है।
सिविल के डॉक्टर ने दिया बयान-
मामले में सिविल अस्पताल के डायरेक्टर डी नेगी ने बयान में कहा कि 23 वर्षीय पीड़िता को अस्पताल में कराया गया भर्ती। पीड़िता 90 % से ज्यादा जल चुकी है। पीड़िता को हर संभव बचाने का किया जा रहा प्रयास। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पीड़िता ने कुछ बातचीत भी की. प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में पीड़िता का इलाज हो रहा है। वहीं बताया जा रहा है पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी है।
अस्पताल के बाहर नेता का लगा तांता-

मामले की जानकारी होते ही सिविल अस्पताल में सपा व कांग्रेस नेताओं का तांता लगा गया है। सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन वहां पहुंच कर कहा कि बिहार थाने में बैठकर जो लोग थाना चलाते हैं, पीड़िता को न्याय कहा मिलेगा, अगर भजन करना है तो डीजीपी साहब को वर्दी उतार देनी चाहिए। डीजीपी अपने पद को बनाए रखने के लिए और कितना गिरेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उन्नाव पीड़िता को देखने लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचा हूँ, लेकिन प्रशासन मुझे रोक रहा है। भाजपा अध्यक्ष औऱ सीएम कल अपनी सरकार की पीठ थपथपा रहे थे। मुख्यमंत्री जी ये कैसी गिरावट हैं जहां पीड़िता को जला दिया जा रहा हैं?मुख्यमंत्री जी सत्ता आपसे संभल नहीं रही,अब आप गोरखपुर लौट जाईये।
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को बचाने के प्रयास में जुटे डॉक्टर, जलते हुए एक किलोमीटर दौड़ी थी पीड़िता, फोन भी किया था
पीड़िता जलती हुई हालत में दौड़ी एक किलोमीटर-
मामले में एक चश्मदीद रविंद्र प्रकाश ने कहा कि उसने देखा कि पीड़िता जलने के बाद भी करीब एक किलोमीटर तक दौड़ते हुए उसके पास मदद के लिए पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने उसके फोन से ही खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता से बात के बाद पीआरवी और पुलिस मौके पर पहुंची।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.