1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए 32% विकास दर की जरूरत, बीते 10 साल में सबसे ज्यादा 11%
लखनऊPublished: Feb 23, 2023 05:28:02 pm
UP’s 1 trillion dollar economy in next 5 years analysis: योगी सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन ले जाने की बात कह रही है। लेकिन आंकड़े कह रहे हैं कि आज तक कोई इतनी तेज गति से नहीं बढ़ा। आइए पूरी बात बताते हैं…


बजट पेश करते यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, साथ में बैठे सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य को 2027 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। बजट 2023-24 पेश होने के बाद सीएम ने कहा कि यहां से 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की नींव रखी जा चुकी है।