Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में 24 घंटे में मिले 7 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 101 पॉजिटिव केस मिले

यूपी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 7 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Dec 31, 2022

corona.jpg

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के रोगियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार सुबह को आई रिपोर्ट में पता चला कोरोना संक्रमित 7 नए मरीज मिले हैं। महाराजगंज में 3 गोंडा, गोरखपुर, बहराइच और प्रयागराज में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 6 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

राज्य में फिलहाल अभी कुल 50 एक्टिव केस मिले हैं। इनमें होम आइसोलेशन में 43 मरीज हैं। बाकी के मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इस महीने में अब तक उत्तर प्रदेश में कुल 101 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: 5 रुपए लेकर घर से निकला था बुजुर्ग, सड़कों पर गुजारा 52 साल

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 42 हजार 520 जांच की गई हैं। इसमें 3 मरीज पॉजिटिव मिले हैं जिसकी जांच जिला अस्पताल में हुई है। निजी पैथोलॉजी में 2 मरीज की RT-PCR जांच की गई है। एंटीजन जांच रिपोर्ट में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यूपी में अबतक कोविड के 50 हैं एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा जांच अलीगढ़ में हुआ। 1 दिन में यहां 2282 कोविड सैंपल की जांच हुई। वहीं लखनऊ में कुल 893 सैंपल की जांच की गई। अबतक यूपी में कोविड के 50 एक्टिव केस हैं और सबसे ज्यादा मामले मेरठ में पाए गए हैं। 7 एक्टिव केस यहां पर पाए गए हैं।

अमरोहा और महाराजगंज में 3-3 सक्रिय मरीज मिले हैं। वहीँ कुशीनगर में 6 एक्टिव केस मिले हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, लखनऊ और अम्बेडकर नगर में 4-4 एक्टिव केस हैं।