scriptडिप्टी सीएम केशव प्रसाद प्रयागराज से लड़ सकते है चुनाव , तैयारियां शुरू | up assembly election 2022 deputy cm keshav prasad can contest | Patrika News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद प्रयागराज से लड़ सकते है चुनाव , तैयारियां शुरू

locationलखनऊPublished: Oct 02, 2021 01:54:52 pm

Submitted by:

Pragati Tiwari

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव 2022 में 300 से ज्यादा सीट जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है .

_keshva.jpeg

,,

लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly elections 2022 /strong> उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही सभी पार्टियों ने अपनी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 300 से ज्यादा सीट जीतने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए वह इस बार अपने कई धुरंधर नेताओं को मैदान में उतारेगी। चर्चा यह भी है कि इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी BJP के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्या keshav prasad maurya को भी चुनाव लड़वाया जायेगा।
किन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं
चुनाव में अपना प्रदर्शन बेहतर करने के इस बार भाजपाBJP ने अपना नया पैतरा अपनाया है वह अपने दिग्गज नेताओं को कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर चुनाव लड़ाने की कोशिस कर रही है इसमें प्रयागराज जिले की उत्तरी विधानसभा की सीट , फाफामऊ और कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट को शामिल किया गया है। इन सभी सीटों में से किसी एक सीट पर केशव प्रसाद मौर्या इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते है।
विधान सभा चुनाव 2022 में अब जयादा समय नहीं बचा है ऐसे में सभी पार्टियों का हर एक फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष केसव प्रसाद मौर्या का चुनाव लड़ना एक बेहतर और मजबूत फैसला हो सकता है।
सिराथू सीट पर पहले कमल खिला चुके है केशव प्रसाद मौर्य – विधान सभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य के लिए जारी की गयी सीटों में सिराथू विधानसभा सीट एक महत्त्वपूर्ण पक्ष साबित हो सकता है। विधानसभा चुनाव 2012 में केशव प्रसाद ने विधान सभा चुनाव में यहाँ से कमल का फूल खिलाया था। 2012 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी BJP ने सिराथू सीट पर 9,863 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस चुनाव में केशव प्रसाद को 57,926 वोट मिले थे। उनके दावेदार बसपा के आनंद मोहन थे जिन्हें 48,063 वोट मिले थे।
विधानसभा चुनाव 2012 में सिराथू सीट पर कुल 58.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो