scriptयूपी चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, इन्हें बनाया अध्यक्ष | UP Assembly Elections 2022 congress makes screening committee | Patrika News

यूपी चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, इन्हें बनाया अध्यक्ष

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2021 09:09:21 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha election) से पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) का गठन किया है।

Priyaka Gandhi

Priyaka Gandhi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha election) से पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी (Screening Committee) का गठन किया है। यह समिति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी व चुनावी रणनीति बनाएगी। समिति का अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। इन्हें भी दी गई जिम्मेदारी-स्क्रीनिंग कमेटी में दीपेंद्र हुड्डा और वर्षा गायकवाड़ भी सदस्य होंगे। इसके साथ ही महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी के पार्टी प्रमुख अजय लल्लू, सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना टीम की सदस्य होंगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही है। साथ ही पदाधिकारियों संग बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगी। इसी दिशा में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक लौटेंगी दिल्ली

आवेदन प्रक्रिया शुरू-
कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों को आमंत्रित करना शुरू कर दिया। इच्छुक प्रत्याशियों से 11 हजार रुपए की सहयोग राशि मांगी गई है। त्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम पर इसका ड्राफ्ट देना होगा। साथ ही उनसे कुछ सवाल भी पूछे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 25 सितंबर को आवेदन की आखिरी तारीख है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो