script

यूपी में होगा मंत्रिमंडल का विस्तार जाने कौन कौन हो सकता है शामिल

locationलखनऊPublished: Sep 24, 2021 06:47:09 pm

Submitted by:

Pragati Tiwari

बेबी रानी मौर्या, संजय निषाद और जितिन प्रसाद को एमएलसी बनाया जा सकता है

भाजपा करेगी मंत्रिमंडल का विस्तार  जाने कौन कौन हो सकता है शामिल

भाजपा करेगी मंत्रिमंडल का विस्तार जाने कौन कौन हो सकता है शामिल

लखनऊ. up assembly election 2022का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभी पार्टियां खुद को मजबूत करने में हर संभव प्रयास कर रही हैं , और अपना सबसे मजबूत पक्ष सामने रख रही है। विधान सभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया जाना भी इस श्रृंखला में एक बहुत बड़ा कदम है। जिंसमे धर्मेंद्र प्रधान का लखनऊ दौरा भी शामिल है। लखनऊ दौरे के दौरान हुई एक बैठक में भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन पर सीटों के बटवारे को लेकर सहमति जताई गयी है और कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए है।
बेबी रानी मौर्या, संजय निषाद और जितिन प्रसाद को बनाया जा सकता है एमएलसी
धर्मेंद्र प्रधान के लखनऊ दौरे के दौरान एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे कुछ महत्वपूर्ण नेताओं को बुलाया गया और उस बैठक में गठबंधन के बाद सीटों के आवंटन पर आपसी सहमति हुई, और बेबी रानी मौर्य और जितिन प्रसाद और संजय निषाद के एमएलसी बनाये जाने पर सहमति दी गयी। विधानसभा चुनाव up assembly election 2022 को लेकर गंभीर चर्चा हुई है जिसमे इन्होने होने वाले चुनाव के विषय में अपनी पार्टी का मनोबल बढ़ाया।
मंत्रिमंडल विस्तार में ये चेहरे बन सकते है मंत्री
विधानसभा चुनाव 2022 up assembly election 2022 आने वाला है ऐसे में भाजपा मंत्रिमंडल के विस्तार पर विचार कर रही है ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा का यह कदम चुनावी दृष्टि से बहुत ही जरुरी होगा इन चेहरों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है जिनमे जितिन प्रसाद , राहुल कौल , संगीता बलवंत सिंह ,संजय निषाद ,आशीष प्रसाद , संजय गोन्द और भी कुछ मंत्री शामिल है।

ट्रेंडिंग वीडियो