scriptUP Assembly Elections 2022 : यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी ललितेश त्रिपाठी ने छोड़ी कांग्रेस, बताई यह वजह | up assembly elections 2022 lalitesh pati tripathi quits congress | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी ललितेश त्रिपाठी ने छोड़ी कांग्रेस, बताई यह वजह

locationलखनऊPublished: Sep 23, 2021 05:56:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Assembly Elections 2022 : दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के परपोते व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने छोड़ी कांग्रेस

up assembly elections 2022 lalitesh pati tripathi quits congress
वाराणसी. UP Assembly Elections 2022- यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी को उस वक्त एक बड़ा और झटका लगा, जब दिवंगत कमलापति त्रिपाठी के परपोते व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। हाल ही में उन्होंने यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की भी अटकलें तेज हो गई थीं। इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कहा कि वह कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि समर्पित और वफादार पार्टी कार्यकताओं और कैडर को किनारे और उपेक्षित किया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी रहे ललितेश पति ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है क्योंकि मौजूदा स्थिति में वह खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पार्टी की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।
पूर्व विधायक अब किस पार्टी में जाएंगे, उन्होंने अपनी भविष्य की योजना के बारे में नहीं बताया। कहा कि समाज के गरीबों और हाशिए के वर्गों के लिए काम करना जारी रखेंगे। ललितेश पति ने कुछ दिनों पहले यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की भी अटकलें तेज हो गई थीं।
…तो क्या इसलिए थे नाराज?
सूत्रों के मुताबिक ललितेश पति यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अपमानजनक व्यवहार से नाराज थे, जिन्होंने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। बड़े नामों में इससे पहले पूर्व सांसद अन्नू टंडन और जितिन प्रसाद भी कांग्रेस से किनारा कर चुके हैं। अन्नू टंडन जहां समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं, वहीं जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो