scriptUP Assembly Elections 2022 : रविवार रहा ‘वारों’ का दिन, वाराणसी में प्रियंका और सहारनपुर में अखिलेश ने छोड़े ‘तीखे तीर’ | UP Assembly Elections 2022 Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : रविवार रहा ‘वारों’ का दिन, वाराणसी में प्रियंका और सहारनपुर में अखिलेश ने छोड़े ‘तीखे तीर’

locationलखनऊPublished: Oct 10, 2021 06:18:14 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Assembly Elections 2022- पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पार्टियां चुनावी शंखनाद में जुटी हैं। रविवार का दिन यूपी में सियासी ‘वार’ का रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ‘वार’ किया वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से अखिलेश यादव ने भी सियासी युद्ध के मैदान में जमकर शब्दबाण छोड़े।

UP Assembly Elections 2022 Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav
लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- ठंड के दिन जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, उत्तर प्रदेश की सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पार्टियां चुनावी शंखनाद में जुटी हैं। रविवार का दिन यूपी में सियासी ‘वार’ का रहा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर ‘वार’ किया वहीं, पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से अखिलेश यादव ने भी सियासी युद्ध के मैदान में जमकर शब्दबाण छोड़े। बसपा प्रमुख मायावती ट्विटर से ही करारे ‘तीर’ छोड़ रही हैं, भाजपा से ज्यादा उनके निशाने पर सपा-कांग्रेस है। उधर, आगामी चुनाव में विरोधियों को पस्त करना है? इसके लिए भाजपा लखनऊ में रणनीति पर मंथन कर रही है।
मोदी के संसदीय क्षेत्र में गरजीं प्रियंका
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, हम डरने वाले नहीं गांधी को मानने वाले लोग हैं। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी नहीं होती। आपको हमें मारना है मारिये, जेल में डालना है डालिये, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। किसानों को संबोधित करते हए कहा कि आप के साथ अन्याय हो रहा है। हम सब मिलकर आपके साथ खड़े हैं। आप भी हमारे साथ खड़े होइये। हम मिलकर इस सरकार को बदल कर मानेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक सरकार लोगों पर अत्याचार करेगी।
सहारनपुर में अखिलेश की जुबानी ‘कारीगरी’
लकड़ी की नक्काशी के लिए मशहूर सहारनपुर में चुनाव 2022 की तैयारियों के तहत समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने तीतरो रैली में अपनी जुबानी ‘कारीगरी’ के ऐसे नायाब नमूने पेश किए की सुनाने वाले उनकी हर बात पर मुरीद हो गए। पूर्व मंत्री स्व. चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती पर उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मंच से योगी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो कुर्सी पर बैठे हैं, उनके लोगों का कारनामा लखीमपुर में सबने देखा है। किसानों को कुचलने के साथ-साथ कानून और संविधान को भी कुचलने को तैयार हैं। पहले उन्होंने हवाई जहाज बेचे, एयरपोर्ट बेटे और अब ट्रेनें बेच रहे हैं, आगे स्टेशन भी बेचेंगे। सपा प्रमुख ने कहाकि, त्योहारों के बाद योगी सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं। मुख्यमंत्री विकास नहीं, सिर्फ नाम बदलने में विश्वास रखते हैं।
यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी ने वाराणसी में सुनाई दर्दनाक कहानी



सांसदों-विधायकों को जीत का मंत्र दे रही भाजपा
मिशन 2022 फतेह के लिए भारतीय जनता पार्टी राजधानी लखनऊ में सांसदों और विधायकों की क्षेत्रवार बैठक कर रही है। दिग्गजों की मौजदूगी में सभी से विधानसभावार फीडबैक लिया जा रहा है और जीत की रणनीति बनाई है। अलग-अलग क्षेत्र की बैठकों में सांसदों को विधायकों को को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि वह अपने परिवार को राजनीति से दूर रखें। जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक भाव और बेहतर समन्वय बनाकर टीमवर्क के साथ चुनाव मैदान में जीत का मंत्र दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो