scriptUP Assembly Elections 2022 : मुलायम के चरखा और धोबी पाट दांव से विरोधियों को चित करेंगे शिवपाल यादव | UP Assembly Elections 2022 Shivpal Singh Yadav will play charkha daanv | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : मुलायम के चरखा और धोबी पाट दांव से विरोधियों को चित करेंगे शिवपाल यादव

locationलखनऊPublished: Oct 14, 2021 06:13:35 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Assembly Elections 2022- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इस बार चुनावी मैदान में मुलायम का चरका दांव को खेलेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि वह 40 साल से मुलायम सिंह के साथ रहे हैं। उनसे चरखा दांव सीखा है। इस चुनाव में वह चरखा दांव और धोबी पाट दोनों चलेंगे।

UP Assembly Elections 2022 Shivpal Singh Yadav will play charkha daanv

File Photo

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- यूपी की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का चरखा दांव और धोबी पाट दांव काफी मशहूर है। इसके जरिए कई बार उन्होंने बड़े-बड़े राजनीतिक सूरमाओं को धराशायी किया है। अब इस बार उनके छोटे भाई व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव चुनावी मैदान में इस दांव को खेलेंगे। शिवपाल यादव ने कहा कि वह 40 साल नेता जी (मुलायम सिंह) के साथ रहे हैं। उनसे चरखा दांव सीखा है। इस चुनाव में वह चरखा दांव और धोबी पाट दोनों चलेंगे।
परिवार की लड़ाई के सवाल पर शिवपाल यादव ने बिना किसी का जिक्र किये धृतराष्ट्र और शकुनी का जिक्र किया है। प्रसपा प्रमुख ने कहा, जुआ खेलना ठीक नहीं है। धृतराष्ट्र को देखना चाहिए था उस समय शकुनी ने जुआ खेला था। मामला परिवार का था। जुआ खेलते तो दुर्योधन से खेलते उस शकुनी से खेल गए। शकुनी चालबाज था। उससे जुआ नहीं खेलना चाहिए था। सपा से गठबंधन पर शिवपाल यादव ने कहा, अखिलेश से बात हुई है, अभी रास्ते बंद नहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो