लखनऊPublished: Dec 04, 2022 08:19:48 pm
Gopal Shukla
विधानसभा सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सीएम योगी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं शामिल हो पाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बुलाई थी। इसमें सभी दल और नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं हए।